नगांव में महेश नवमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस के उपलक्ष्य मे आयोजित महेश नवमी उत्सव 4 जून 2025 को हर्षोल्लास के साथ समग्र देश के साथ नगांव मे भी शनि मंदिर रोड स्थित श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति भवन में मनाया गया। एक दिवसीय महेश नवमी उत्सव के दौरान सर्वप्रथम भगवान महेश का दरबार सजाया गया और पंडित सचिन शर्मा के सानिध्य मे पूजा अर्चना के साथ सभी ने बाबा भोलेनाथ की आराधना और आरती की। इस वक्त आयोजन स्थल भगवान महेश के जयकारो से गुंज उठा। मुख्य यजमान सभा अध्यक्ष सम्पत कुमार माहेश्वरी (धूत) ने सपत्नीक पूजा विधि संपन्न करवाई। भजन कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश वंदना से नगांव जिला माहेश्वरी सभा के पूर्व सचिव अजित माहेश्वरी ने किया। तत्पश्चात माहेश्वरी महिला समिति की सदस्याओ मे से बीणा मूंदडा, यशोदा धूत, शर्मिला माहेश्वरी, सुनीता पेडीवाल व हेमा झंवर ने महेश वंदना प्रस्तुत की। इससे पहले राजकुमार चांडक के हाल ही में हुये निधन पर व आपरेशन सिंदूर मे शहीद जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर एक मिनट मौन प्रार्थना की गई। बाद मे सभा अध्यक्ष सम्पत कुमार माहेश्वरी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए सभी को महेश नवमी उत्सव का बधाई एंव शुभकामनायें प्रदान की। साथ ही माहेश्वरी युवा संगठन, नगांव की सचिव पूजा माहेश्वरी के महेश नवमी उत्सव की पूर्वोत्तर संयोजिका नियुक्त होने पर सुश्री पूजा की सराहना की और बाद मे पूजा को प्रशस्तिपत्र व फुलाम गामोछा प्रदान कर अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में संजीव मूंदडा ने भी भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। तन्वी करवा, आश्वी धूत, युविका झंवर, यथार्थ करवा व तनिष्क झंवर के बाद पूजा माहेश्वरी, मुस्कान गगड, दिशा झंवर व भाविका झंवर के सामुहिक नृत्य जो धर्मिक गीतो पर आधारित थे प्रस्तुत किए गए। इस बीच दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्र छात्राओ का प्रशस्ति पत्र, फुलाम गामोछा व पेन प्रदान किए गए।
सम्मान पाने वाले छात्र छात्राओ के नाम इस प्रकार है शुभ गगड (बारहवीं, विज्ञान संकाय), धारिणी करवा(बारवहीं, ह्यूमैनिटीज संकाय), दिशा झंवर (बारवहीं, कला संकाय), प्रगति काबरा (बारवहीं, वाणिज्य संकाय), अमन माहेश्वरी, सृष्टि बिहानी व मयंक बिहानी (सभी दसवीं) एक मात्र बुजुर्ग महिला सम्मान तारामणी बिहानी (धर्म पत्नी-स्व राम गोपाल बिहानी) को प्रदान किया। कार्यक्रम समाप्ति से पूर्व पूजा माहेश्वरी के निर्देशन व कोरियोग्राफी मे नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति नीतू माहेश्वरी, रुचि पेडीवाल, सोनम बागडी, पूनम धूत, स्नेहा गगड, वंदना पेडीवाल, माया धूत, काजल झंवर, रिचा धूत व सोनाली काबरा के लिए सभी नृत्यांगनाओ व कलाकारो की खूब सराहना हुई। उक्त नृत्य नाटिका मे चार युग का वर्णन का जिक्र किया गया था। कार्यक्रम के बीच बीच में अजित माहेश्वरी द्वारा प्रश्नोत्तरी का संचालन किया गया जिसमे सही जवाब देने वाले को तुरंत पुरस्कृत किया गया। महेश नवमी उत्सव को सफल बनाने मे सचिव महावीर झंवर, पूर्व सचिव जगदीश प्रसाद दरक, बिनोद कुमार धूत, जुगल किशोर धूत, अभिषेक दरक, मनीष माहेश्वरी, नितिन मूंदडा, नीतू माहेश्वरी, रुचि पेडीवाल, स्नेहा गगड, शर्मिला माहेश्वरी व वंदना पेडीवाल का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम की सफलता पर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष संपत कुमार माहेश्वरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। महेश नवमी उत्सव मे जाने से पूर्व सभी माहेश्वरी परिवार ने अपने घरो के बाहर ग्यारह दीपक जलाकर भगवान महेश की आराधना की।
Latest News