माहेश्वरी नवयुवक मंडल, डेगाना की अनोखी पहल

राकेश करवा, डेगाना Wed, 11-Jun-2025

शिक्षा और सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्यरत माहेश्वरी नवयुवक मंडल, डेगाना द्वारा आयोजित वार्षिक सेवा-आयोजन 'नेकी का द्वार' इस वर्ष अपने पाँचवें संस्करण में प्रवेश कर चुका है। यह आयोजन विशेष रूप से उदयपुर के आदिवासी क्षेत्रों में निवासरत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, आदि शैक्षणिक सामग्री वितरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस पुण्य कार्य को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दुर्गाराम मुवाल विशेष रूप से डेगाना पधारे। उनके प्रेरणादायी विचारों ने उपस्थित युवाओं को समाज सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में योगदान हेतु प्रोत्साहित किया।

मुवाल ने विस्तृत चर्चा में कहा कि शिक्षा वह दीपक है जो हर अंधकार को मिटा सकता है। यदि समाज जागरूक हो जाए और एक-एक बच्चा शिक्षित हो, तो किसी क्रांति की आवश्यकता नहीं रह जाती।

माहेश्वरी नवयुवक मंडल, डेगाना द्वारा आयोजित इस अभियान में स्थानीय युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों ने धन, स्टेशनरी और संसाधनों का संग्रहण किया। सभी एक ही लक्ष्य से प्रेरित हैं हर बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना।

मंडल अध्यक्ष श्री आकाश करवा ने बताया कि नेकी का द्वार केवल एक सेवा प्रकल्प नहीं, बल्कि एक संकल्प है कि कोई बच्चा केवल संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। मंडल द्वारा यह प्रयास हर वर्ष और अधिक विस्तार के साथ किया जाएगा।

इस चर्चा में पवन सोमानी, राकेश करवा, युवा संगठन सचिव मुरली भूतड़ा, पवन खटोड़, राकेश खटोड़, अभिषेक सोनी, राजेश तापडिय़ा, मधुसूदन भूतड़ा, हृत्विक चितलांगिया, हर्ष करवा, अखिलेश जाजू व महेश सोनी उपस्थित रहे। 

नेकी का द्वार आज एक आयोजन से आगे बढ़कर एक सामाजिक आंदोलन का स्वरूप ले चुका है जिसमें सेवा, शिक्षा और समर्पण का सुंदर संगम देखने को मिला। यी जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन