छर्रा के श्रीकृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाएंगे नवरात्र महोत्सव
जय मां महाकाली सेवा मंडल की बैठक नवनीत माहेश्वरी के आवास पर हुई। इसका संचालन मंडल के संरक्षक नवनीत माहेश्वरी एवं सचिव गौरव माहेश्वरी ने किया। बैठक में प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर में धूमधाम से नवरात्र के आयोजन की रूपरेखा बनी। तय हुआ कि प्रतिदिन माता के पसंदीदा रंग की सजावट मंदिर प्रांगण में कराई जाएगी। प्रतिदिन रात नौ बजे से प्रभु इच्छा तक कीर्तन होगा। नवमी के दिन विधिवत पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मनोज माहेश्वरी, अजय माहेश्वरी, वैभव बिरला, मनीष माहेश्वरी, अनुज पल्तानी, पुनीत माहेश्वरी, दीपक राठी, विष्णु माहेश्वरी, दीपक भंसाली, उत्कर्ष माहेश्वरी, अनुभव माहेश्वरी, विनीत माहेश्वरी, अनुज माहेश्वरी, आमोद माहेश्वरी, रमन माहेश्वरी, दिलीप माहेश्वरी, अंकुश माहेश्वरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संवाद
Latest News