रतनगढ़ में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सम्पन्न

रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, शंकरा आई हॉस्पिटल व जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 27वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन में हुआ। ट्रस्टी व शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि एमएनपी जालान सेवा ट्रस्ट के आर्थिक सहयोग से शिविर में 142 मरीजों की  मोतियाबिंद जांच कर 61 मरीजों का चयन नेत्र लैंस  प्रत्यारोपण के लिए किया गया व शेष मरीजो को ट्रस्ट की तरफ से नि:शुल्क दवाई दी गयी। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे डॉ.श्याम भवी, एडवोकेट टेकचंद कटारिया, गौरीशंकर जालान, सुनील जालान ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। आगन्तुक अतिथियों का स्वागत एडवोकेट रजनीकांत सोनी व राकेश जाजू ने किया। इस मौके पर कमल पेड़ीवाल, रामोतार चांडक, महेश जाजू, अर्चित झंवर व गणमान्य व्यक्ति ने अपनी सेवाएं दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन