बालोतरा महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न गाजे बाजे से निकली तिरंगा शोभा यात्रा

बालोतरा माहेश्वरी समाज के तत्वाधान में तीन दिवसीय महेश नवमी महोत्सव सम्पन्न हुआ। इस दिन आयोजित तिरंगा शोभायात्रा में समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। माहेश्वरी समाज के सचिव दिनेश पुंगलिया ने बताया कि समाज अध्यक्ष राधेश्याम राठी होटलू मठ युवा जनकपुरी महाराज रामेश्वर भूतड़ा व सचिव दिनेश पुंगलिया ने हरी झंड़ी दिखाकर शोभा यात्रा को प्रस्थान किया।

सचिव दिनेश पुंगलिया ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं ने पारंपरिक वेष पीली साड़ी पहन धारण करके सिर पर मंगलकलश रखकर पुरुष श्वेत परिधान में तिरंगा हाथ में लिए बैंड की शिव भगवान के भजन करते हुए पीछे चल रहे शोभा यात्रा में शिव पार्वती दरबार, राधा कृष्णा, श्री नाथजी व भारत माता की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा के दौरान ऊंट, घोड़े ढोल व डीजे साथ में चल रहे थे। पूरा शहर महेशमय हो गया।

अध्यक्ष राधेश्याम राठी ने बताया कि शोभायात्रा माहेश्वरी समाज से रवाना होकर डागा हॉस्पिटल शिवजी मंदिर अंडर ब्रिज नया पूरा गौर का चौक मनमोहन स्वीट रामदेवजी का मंदिर गायत्री चोक होते हुए समाज भवन राष्ट्रीय गान के साथ समापन हुआ। शोभा यात्रा के गुजरने पर शहर के बड़ी संख्या में लोग उमड़े जगह जगह पुष्प वर्षा बरसा कर स्वागत किया। रास्ते में शीतल पेय पदार्थ की माकुल व्यवस्था थी। 

युवा संगठन अध्यक्ष भरत पुगलिया व सचिव दीपक करनानी ने बताया कि समापन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता गेम्स आयोजित हुए जिसमें समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। महिला मण्डल अध्यक्ष राशि राठी व सचिव कीर्ति बाहेती के अनुसार दोपहर में महिला वर्ग व पुरुष वर्ग में म्यूजिकल चेयर में प्रथम दिनेश राठी द्वितीय सुनील विजेता रहे महिला वर्ग में प्रथम पूजा बाहेती व द्वितीय लीला तापडिय़ा रहे। समाज अध्यक्ष राधेश्याम राठी व सचिव दिनेश पुंगलिया ने समाज के उत्थान की बात कही व कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी प्रेम व भाईचारा मजबूत होता है।

सचिव दिनेश पुंगलिया ने वार्षिक प्रतिवेदन किया। शाम को महाआरती व पूजन के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया जिसमे समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मंच पर मुख्य अतिथि रमेश टावरी, डॉ. कमल मूंदड़ा मंच की शोभा बढ़ा रहे उन्होंने समाज के प्रति अपने विचार रखे और कहा समाज से बढ़कर कुछ नहीं है।

इस अवसर पर रामेश्वर भूतड़ा, रामकिशन करनानी, आशाराम दिग्गा, हरिराम भूतड़ा, हरीश राठी, सुनील राठी, जगदीश राठी, प्रवीण पुगलिया, सुरेश टावरी, कैलाश तापडिय़ा, राजेश भूतड़ा, पुखराज कपूरिया, गोपाल चांडक, घनश्याम मालानी, घनश्याम मूंदड़ा, चैनसुख राठी, विजय टावरी, पुरूषोतम टावरी, डूंगरचंद दिग्गा, भंवरलाल चांडक, हरिप्रसाद दिग्गा, सत्यनारायण मूंदड़ा, पवन मानघना, जसराज गांधी, अनुराग मानघना, कैलाश राठी, जितेंद्र मंत्री, देवकिशन चांडक, पुखराज राठी, हंसराज तापडिय़ा, मांगीलाल चांडक, भीखमचंद चांडक, भंवरलाल चांडक, पवन चांडक, कमल पुगलिया, ओमप्रकाश तापडिय़ा, ओमप्रकाश राठी, मांगीलाल गांधी, दामोदर गांधी, बाबूलाल करवा, गोपाल कोठारी, संजय राठी, जितेंद्र पुगलिया, सत्यनारायण चांडक, मनोहर तापडिय़ा, पुखराज गांधी, महेंद्र भगत, गोविन्द मुथा, श्याम सुन्दर राठी, कन्हैयालाल चांडक, प्रदीप भूतड़ा, महेंद्र फोफलिया, अमित हेड़ा, पवन राठी, भरत राठी, जसराज तापडिय़ा, धनराज, गंगाविशन कपूरिया, हिमांशु तापडिय़ा, हिमांशु चांडक, पृथ्वीराज राठी,आदि समाज के लोग मौजूद रहे। मंच संचालन दिनेश पुंगलिया व कैलाश तापडिय़ा एडवोकेट ने किया।

अंत में समाज अध्यक्ष राधेश्याम राठी व सचिव दिनेश पुंगलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन