सलूम्बर में महेश नवमी पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
सलूम्बर में दिनांक 1 जून से 3 जून तक नव युवकों की क्रिकेट प्रतियोगिता, वॉलीबॉल प्रतियोगिता 1 अन्य इनडोर खेल प्रतियोगिताएं हुई। इसी तरह नवयुवतियों की भी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। दिनांक 3 जून को रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य और कविताएं तथा नवयुवतियों के नृत्य, एकांकी तथा अन्य मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किये गयेे। समाज के अध्यक्ष श्री मुकेश मंत्री, सचिव श्री अनिल कचौलिया, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्री सौरभ कोठारी, सचिव श्री निलेश मूंधड़ा, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शोभा बाहेती, सचिव श्रीमति भावना भदादा ने प्रतिभाशाली बच्चे बच्चियों को नर्सरी से स्नातकोतर के सभी को, विभिन्न प्रतियोगिताएं के विजयी प्रथम एवं द्वितीय को पारितोषिक वितरित किए। इस अवसर पर श्री रमेश कचोलिया परिवार की तरफ से उनके पिताजी स्व. श्री ओंकार लाल कचोलिया की तरफ से घोषित प्रति वर्ष की परम्परा अनुसार 10 वीं तथा 12वीं विज्ञान, वाणिज्य, कला संकाय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र, छात्रा को प्रत्येक को 1000 रुपए का पारितोषिक दिया गया। दिनांक 4 जून को प्रात: चारभुजा मंदिर से शोभा यात्रा भगवान के बेवान एवं अन्य झांकियों के साथ निकली। दो घोड़ों पर बच्चे बैठे जिसके लिए बोली लगी। श्री जय प्रकाश आगल एवं श्री नरेंद्र मंत्री के पौत्र घोड़ों पर बैठे। माहेश्वरी पंचायत भवन में भगवान महेश का अभिषेक एवं आरती संपन्न हुई। उसी दिन रात्रि को सुंदर कांड पाठ तथा सामूहिक स्नेह भोज श्री दिनेश देवपुरा की तरफ से स्व.श्री शंकर लाल लढ्ढ़ा एवं उनकी धर्मपत्नी स्व.श्रीमति सोहन बाई की स्मृति में किया गया।
Latest News