श्रीबालाजी (नागौर) में महेश नवमी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
महेश नवमी के दिन श्रीबालाजी (नागौर) में माहेश्वरी पंचायत के मंदिर में प्रात: महाभिषेक, शिवमहिमन स्त्रोत का सामूहिक पाठ और महाआरती हुई। फिर शाम को मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकली जिसमे समाज की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे जयघोष करते हुए माहेश्वरी भवन पहुंचे। वहाँ श्रीबालाजी में पढऩे वाले कक्षा 5,8,10 तथा 12 के 2024-25 के सत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले माहेश्वरी समाज के बच्चों को माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी दे कर पुरस्कृत किया गया। इसके बाद समाज के सदस्यों ने सहभोज का आनंद लिया। माहेश्वरी युवा संगठन ने सारी व्यवस्था सुंदर रूप से संभाली।
Latest News