राजसमन्द में महेश नवमी की भव्य शोभायात्रा संपन्न
राजसमन्द में सकल माहेश्वरी समाज के नेतृत्व में श्री महेश प्रगति संस्थान एवं श्री माहेश्वरी सेवा समिति की सामूहिक शोभा यात्रा विशमभर महादेव से प्रारंभ होकर आवरी माता मंदिर, जल चक्की, चौपाटी, जेके मोड होते हुए प्रज्ञा विहार पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बैंड बाजे, बर्फानी शिवलिंग, राम दरबार, शिव परिवार की झांकियां के साथ समाजजन एवं महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए गगन भेदी जयकारों के साथ उदघोष करते हुए चल रही थी। शोभा यात्रा में जगह-जगह समाजजन द्वारा जलपान एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई। शोभा यात्रा प्रज्ञा विहार पर संपन्न होने के पश्चात महेश वंदना, गणेश वंदना की गई। स्वागत उद्बोधन अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा सदस्य श्री सत्य प्रकाश काबरा ने दिया। स्थानीय विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी, कलेक्टर श्री मान बालमुकुंद असावा, जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष श्री विष्णु गोपाल सोमानी, जिला सचिव श्री खूबचंद झवर के हाथों दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विधायक माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में महिला संस्कार शिविर लगाने हेतु विचार प्रदान किया। श्रीमान जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं में आगे बढ़ाने हेतु विचार प्रदान किया। जिला अध्यक्ष विष्णु गोपाल सोमानी एवं श्री माहेश्वरी सेवा समिति अध्यक्ष श्री संपतलाल लढ्ढा ने अपने विचार व्यक्त किया। अंत में श्री महेश प्रगति संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल अजमेरा ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन श्री लक्ष्मी लाल ईनाणी व भूपेंद्र लड्ढा ने किया। महेश जयंती के कार्यक्रम में समाज के सभी गणमान्य स्त्री, पुरुषों ने उत्साह से भाग लिया।

Latest News
