लखनऊ माहेश्वरी समाज ने अद्विक को किया सम्मानित।

हापुड निवासी श्री सुभाष चंद महेश के दोहिते व लखनऊ निवासी श्री आशीष अग्रवाल व श्रीमती स्वाति अग्रवाल के प्रतिभावान सुपुत्र अद्विक अग्रवाल ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12 में 95 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण कर इंजीनियरिंग के लिये आईआईटी में प्रवेश लिया है। अद्विक की सफलता के लिये ट्रांस गोमती माहेश्वरी समाज लखनऊ द्वारा उन्हें महेश नवमी पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। अद्विक को बैडमिंटन, तैराकी व संगीत के अलावा एक्टिंग में भी विशेष रुचि है। वह कई स्टेज प्ले में एक्टिंग कर पुरस्कार प्राप्त कर चुका है। अद्विक की इस सफलता पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन