डेगाना में महेश नवमी पर विविध कार्यक्रम आयोजित
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Fri, 06-Jun-2025 | ![]() |
|---|
डेगाना माहेश्वरी समाज की ओर से समाज भवन में महेश नवमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज की ओर से भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। माहेश्वरी समाज कोषाध्यक्ष राकेश करवा ने बताया कि शोभायात्रा शहर के सदर बाजार, डिप्टी ऑफिस, श्री राम चोराया, गायत्री मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर, गल्र्स स्कूल होते हुए माहेश्वरी भवन पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में माहेश्वरी समाज के महिला व पुरुष ड्रेस कोड में दिखाई दिए। शोभा यात्रा के स्वागत के लिए जगह जगह शीतल पेय की व्यस्था की गई। समाज के युवाओं के द्वारा शोभा यात्रा में जगह जगह फटाखे फोड़े व पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा के माहेश्वरी भवन पहुंचने के बाद मुख्य समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में द्वारका प्रसाद हेडा, रामस्वरूप सोनी, बनकटलाल राठी, राधेश्याम करवा, हरिराम भूतड़ा, रमेश तापडिय़ा, श्री बलभ मुंदड़ा, रामाअवतार खटोड़, मधुर गिलड़ा, नेमीचंद तोषनीवाल, सुमित्रा सारडा मंचासिन थे। सभी अतिथियों के द्वारा भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभाराम किया गया। मंचासीन अतिथियों का समाज की ओर से स्वागत किया गया।
Latest News

