माहेश्वरी समाज डेगाना के चुनाव सम्पन्न
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Fri, 06-Jun-2025 | ![]() |
|---|
महेश नवमी महोत्सव के अवसर माहेश्वरी समाज डेगाना के त्रि वार्षिक चुनाव स्थानीय माहेश्वरी भवन में संपन्न हुए। समाज के राकेश करवा ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव के तहत समाज की ओर से माहेश्वरी भवन में दोपहर 2 बजे से विचार गोष्टी का आयोजन हुआ। जिसमें समाज के चुनाव पर विचार विमर्श हुआ। चुनाव अधिकारी नागौर जिला माहेश्वरी महासभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद हेडा व डेगाना तहसील अध्यक्ष नेमीचंद तोषनीवाल की देख रेख में संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से समाज के सुरेश हेडा अध्यक्ष, प्रमोद करवा सचिव, रामदेव तोषनीवाल कोषाध्यक्ष का चयन हुआ। सभी पदाधिकारियों का समाज की ओर से माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष हेड़ा ने बताया की कुछ ही दिनों कार्यकारणी विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर राधेश्याम करवा, मांगीलाल तोषनीवाल, रतनलाल खटोड़, रमेशचंद बांगड़, श्रीगोपाल सारडा, रमेश तापडिय़ा, श्री गोपाल सोनी, विनोद गिलड़ा, पवन मोदानी, गजाधर भूतड़ा, प्रकाश चंद करवा, हरिप्रसाद सोनी, कृष्ण अवतार हेड़ा, शिवप्रसाद सोनी, हनुमान तापडिय़ा, घनश्याम भूतड़ा, रमेश करवा, कैलाश तोषनीवाल, जगदीश चितलंगया, तेजप्रकाश तोषनीवाल, नवल बल्दवा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आकाश करवा, विष्णु भूतड़ा, राकेश खटोड़, अमित दरक सहित समाज के गणमान्य मौजूद थे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News

