बैडमिंटन टूर्नामेंट के साथ TKP युवा संगठन की मीटिंग हुई संपन्न

दिनांक 1 जून 2025 को तमिलनाडु केरल पांडिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के अंतर्गत सेलम जिले में बैडमिंटन टूर्नामेंट श्चद्बशठ्ठद्गद्गह्म् ह्यश्चशह्म्ह्लह्य ष्द्यह्वड्ढ में रखा गया। जिसमें एर्नाकुलम, चेन्नई, कोयंबटूर, इरोड, सेलम सहित 5 जिलों ने भाग लिया सुबह 9 से लेकर शाम को 5 बजे तक टूर्नामेंट चला।

विजेता एवं द्वितीय विजेता निम्नलिखित है

(1) वेदांश कोठारी चेन्नई एवं पीयूष चांडक सेलम (मेंस सिंगल्स) कैटिगरी

(2) जयकिशन - तोषित मलानी, चेन्नई एवं केशव मोहता - शांतिप्रकाश लढ्ढा इरोड से (मेंस डबल्स) कैटिगरी में।

(3) अमित गोयदानी - कपिल पंसारी चेन्नई एवं राधामोहन लाहोटी - हरीश  माहेश्वरी इरोड (मेंस 40+) कैटिगरी में। 

(4) मनोरंजना कोठारी - वंदना लढ्ढा इरोड एवं अमृता माहेश्वरी - दिव्या धुत इरोड (विमेंस डबल्स) कैटिगरी में जीते है।

उसके बाद में युवा संगठन की मीटिंग तेरापंथी जेन भवन मे संपन्न हुई। मीटिंग में सर्वप्रथम सेलम युवा अध्यक्ष सुनील केला ने सबका स्वागत किया। प्रादेशिक युवा संगठन अध्यक्ष पंकज चांडक ने सभी सदस्यौ का आभार जताया। मंत्री राम रतन ने पिछली मीटिंग की रिपोर्ट का पठन किया। कोषाध्यक्ष नीरज सुदा ने आय-वय का पठन किया।

युवा संगठन के दक्षिणांचल संयुक्त मंत्री विवेक राठी ने कहा कि ऐसे ही हर मीटिंग अलग-अलग जिले में रखें बहुत अच्छी बात है और हर जिले को जोडऩे का प्रयास करें। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन कार्य समिति सदस्य अमित पोरवाल ने हैदराबाद में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम पर चर्चा की वह कहां की 29 जून 2025 को चेन्नई में TKP प्रादेशिक स्तर का फिनाले है उसे पर सभी आवश्य पधारे। अंत में सचिव रामरतन चांडक ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया। 

मीटिंग में दक्षिणांचल संयुक्त मंत्री विवेक राठी, सेलम माहेश्वरी सभा सचिव गोविंद चांडक, प्रादेशिक युवा संगठन अध्यक्ष पंकज चांडक, प्रादेशिक युवा संगठन सचिव रामरतन चांडक, कार्य समिति सदस्य अमित पोरवाल पांडिचेरी, सेलम माहेश्वरी युवा मंडल अध्यक्ष सुनील केला व सचिव मुकेश गांधी सहित प्रादेशिक पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, सेलम युवा मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन