राजसमंद में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न

श्री महेश प्रगति संस्थान राजसमंद के तत्वाधान में श्री महेश नवमी पर्व के उपलक्ष पर किए गए कमला नेहरू हॉस्पिटल कांकरोली पर रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त रक्तदाताओं ने दान देकर शिविर को सफल बनाया। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर भूपेश परतानी के नेतृत्व में टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए 102 यूनिट का संकलन कर तथा 20 से अधिक व्यक्तियों का भविष्य में जरूरत पडऩे पर रक्त देने का संकल्प पत्र लिया।

रक्तदान शिविर संयोजक लक्ष्मी लाल ईनाणी व रमेश बियानी ने बताया कि माहेश्वरी समाज के जिला अध्यक्ष विष्णु गोपाल सोमानी, अखिल भारतीय सदस्य सत्य प्रकाश काबरा, प्रादेशिक संयुक्त मंत्री केदारमल न्याति, राकेश काबरा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन लाल लढ्ढा, माहेश्वरी सेवा समिति राजनगर के अध्यक्ष संपत लाल लढ्ढा, जिला माहेश्वरी युवा अध्यक्ष बादल बियानी, संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल अजमेरा, सचिव विनोद पोरवाल, जिला संगठन मंत्री भगवती लाल असावा, जिला संयुक्त मंत्री जगदीश मंडोवरा सहित माहेश्वरी समाज की संस्थाओं से जुड़े महेश युवा प्रगति मंच के अध्यक्ष लोकेश कोगटा, अंकित लढ्ढा, महेश महिला प्रगति संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती मांन कंवर न्याति, सचिव, कार्यकारिणी सदस्य एवं संस्थान से जुड़े कई परिवार इस रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। आर्थिक सहयोग श्याम सुंदर काबरा, जगदीश लाल गोपाल मंडोवरा, रामधन सोमानी ने सभी टीम के सदस्य तथा समाज के, शहर वासियों का आभार जताया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन