श्री आर. एल. काबरा, मुम्बई IIT एलुमनी काउंसिल की विशिष्ट सदस्यता से सम्मानित

भारत के प्रतिष्ठित चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं समाजसेवी श्री आर. एल. काबरा को हाल ही में IIT एलुमनी काउंसिल द्वारा उनकी दीर्घकालीन सेवाओं, नवाचारों और समाज में उनके योगदान के लिए विशिष्ट सदस्यता (Distinguished Fellow Membership) से सम्मानित किया गया है। IIT एलुमनी काउंसिल, जो देश-विदेश में फैले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) के पूर्व छात्रों का एक प्रमुख संगठन है, केवल उन व्यक्तियों को यह विशिष्ट सदस्यता प्रदान करता है जिन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, उद्योग, शिक्षा या समाज सेवा के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया हो। श्री काबरा प्रोफेशन में इस विशिष्ट सदस्यता पाने के प्रथम पात्र हैं।

श्री काबरा दशकों से नवाचार, औद्योगिक प्रगति और सामाजिक upliftment के क्षेत्र में कार्यरत रहे हैं। उन्होंने न केवल प्रोफेशन और उद्योग जगत में अपनी सशक्त पहचान बनाई है, बल्कि शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यह सम्मान उनके जीवन भर के कार्यों की स्वीकृति और उनके दृष्टिकोण की अंतरराष्ट्रीय मान्यता का प्रतीक है। सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री काबरा ने कहा, 'यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। यह न केवल मेरी यात्रा की मान्यता है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में कुछ विशेष करने की प्रेरणा भी है।' IIT एलुमनी काउंसिल की ओर से यह भी कहा गया कि श्री काबरा जैसे व्यक्तित्वों को सम्मानित करना, देश के युवा नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन