ओसियां में महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

श्री माहेश्वरी समाज संस्थान ओसियां द्वारा महेश नवमी महोत्सव 4 जून 2025 बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन प्रातः 8:30 बजे भव्य शोभायात्रा ठाकुर जी के मंदिर पुराना बाजार से निकाली जाएगी जो देव का कुआं,रेलवे स्टेशन रोड, तहसील रोड, माताजी मंदिर होते हुए समाज संस्थान के भवन में पहुंचेगी।
समाज संस्थान के भवन में बने शिव मंदिर में 10:30 बजे रुद्राभिषेक कार्यक्रम प्रारंभ होगा जिसके यजमान ओमप्रकाश जी बूब ओसियां वाले रहेंगे तथा शाम को आरती 5.00 बजे होगी। शाम को ही माहेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा शैक्षणिक, खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को संस्थान के भवन में पुरस्कृत किया जाएगा।
शाम को 7:15 बजे से महा प्रसादी का आयोजन भी समाज संस्थान के भवन में रखा गया है। ये यह सारे कार्यक्रम श्री माहेश्वरी समाज संस्थान,माहेश्वरी नवयुवक मंडल एवं माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित किए गए हैं।
जे पी सोनी सचिव, माहेश्वरी समाज संस्थान ओसियां। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन