श्री माहेश्वरी क्लब चेन्नई की 48वीं वार्षिक आमसभा एवं चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न
श्री माहेश्वरी क्लब चेन्नई की 48वीं वार्षिक आम सभा डी.जी. वैष्णव कॉलेज, चेन्नई के भव्य सभागार में आयोजित की गई। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष पद हेतु श्री सुनील सारड़ा तथा सचिव पद हेतु श्री मुरली मनोहर लखोटिया को सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से चुना गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन श्री मोहन दमानी एवं श्री संजय मूंदड़ा ने चुनाव अधिकारियों के रूप में किया। उन्होंने वर्ष 2025-26 के लिए नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें उपाध्यक्ष श्री देवकिशन काबरा, श्रीमती प्रेमलता टावरी, संयुक्त सचिव श्री संदीप काबरा, कोषाध्यक्ष श्री संजय सारड़ा, कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश कोठारी, श्री इंदर राठी, श्री संदीप चांडक, श्री राजीव पचीसिया, श्री राकेश काबरा, श्री महेश अजमेरा, श्री गौरव जेठा, श्रीमती संजना साबू एवं श्रीमती पायल मूंदड़ा निर्वाचित हुए।
सभा का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और महेश वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत निवर्तमान अध्यक्ष श्री रविंद्र डागा, सचिव श्री मुकुल डागा तथा कोषाध्यक्ष श्री संदीप काबरा ने गत वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट एवं वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्ष भर में क्लब द्वारा किए गए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की भी जानकारी दी। नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री सुनील सारड़ा को श्री अशोक जे. मूंधड़ा (अध्यक्ष, श्री माहेश्वरी सभा) ने पारंपरिक साफा पहनाकर, तिलक कर एवं शपथ दिलाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात अध्यक्ष श्री सारड़ा ने अपनी पूरी कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री सुनील सारड़ा ने कहा कि श्री माहेश्वरी क्लब समाज में जनहितकारी कार्यक्रमों को बढ़ावा देगा। हम सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। युवा पीढ़ी का जुड़ाव समाज के सतत विकास के लिए अनिवार्य है। मैं युवाओं से समाज की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करता हूँ। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के लिए क्लब की टैगलाइन 'लहरा देंगे SMC का परचम, जब साथ होंगे आप और हम' का भी औपचारिक विमोचन किया गया। समारोह का प्रभावशाली मंच संचालन श्रीमती मीनू काबरा द्वारा किया गया। समापन अवसर पर नव-निर्वाचित सचिव श्री मुरली मनोहर लखोटिया ने सभी सदस्यों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रात्रि भोज हेतु आमंत्रण दिया।
इस गरिमामय अवसर पर डॉ. अशोक जे. मूंधड़ा (अध्यक्ष, श्री माहेश्वरी सभा), श्री प्रमोद मालपानी (अध्यक्ष, तमिलनाडु, केरल एवं पांडिचेरी), श्री अशोक लखोटिया (प्रबंध न्यासी, मद्रास चैरिटेबल ट्रस्ट), श्री संजय मूंदड़ा (सचिव, सभा), श्री कमल गोयदानी (उपाध्यक्ष), श्रीमती ममता बागड़ी (अध्यक्ष, माहेश्वरी महिला मंडल), श्रीमती सुनीता डागा, श्रीमती शिवानी मूंधड़ा, श्री राधेश्याम मूंधड़ा, श्री ओमप्रकाश बागड़ी, श्री महावीर मर्दा, श्री मोहन दमानी, सत्यनारायण भूतड़ा, शिव प्रकाश बाहेती, ग्वाल दास करनानी, जेठमल चांडक, ओम प्रकाश बिसानी, कमल भैया, सुरेश भट्टड़, राजन सारडा, रामचंद्र सारडा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।
Latest News