अजमेर जिला माहेश्वरी सभा (संस्था) द्वारा मातृशक्ति कैंसर प्रिवेन्शन का हुआ टीकाकरण

अखिल भारतवर्शीय माहेश्वरी महासभा के अन्तर्गत श्री बांगड़ मेडिकल वैलफेयर सोसायटी के सौजन्य से अजमेर जिला माहेश्वरी सभा (संस्था) द्वारा आयोजित मातृ शक्ति कैंसर प्रिवेन्शन टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किशनगढ़ में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के संयुक्त मंत्री श्री रमाकान्त बाल्दी ने इस अवसर पर महिलाओं में बढ़ते कैंसर रोग से बचाव के महत्व पर बोलते हुए कहा कि स्वस्थ महिला ही परिवार की रीढ़ होती है। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि के तौर पर किशनगढ़ नगर परिषद की कमिश्नर सीता वर्मा ने कैंसर रोग की भयावता की चर्चा करते हुए कहा की बचाव ही उपचार है क्योंकि कैंसर पीडि़त का परिवार सामाजिक तथा आर्थिक दृष्टि से टूट जाता है।

अजमेर जिला सभा अध्यक्ष संदीप मूंदडा व जिलामंत्री अशोक जैथलिया ने मातृशक्ति कैंसर प्रिवेन्शन टीकाकरण अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर जिला माहेश्वरी सभा संस्था के अन्तर्गत 600 बालिकाओं का जिले में रजिस्ट्रेशन किया गया है। किशनगढ़ क्षेत्रीय सभा की 220 बालिकाओं एवं युवतियों का टीकाकरण कराया गया।

किशनगढ़ क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कांकाणी व मंत्री अनिल बियाणी ने टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि तीन महीने से इस कार्यक्रम की तैयारी की जा रही थी। महासभा की फैमिली आईडी को पूर्ण करा कर टीकाकरण कार्यक्रम रखा गया व किशनगढ़ क्षेत्रीय सभा के सभी पदाधिकारी ने आए हुए सभी अतिथियों का दुपट्टा पहना कर स्वागत व अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की प्रतिमा पर मालार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों ने इसे  समाज की बहुत अच्छी पहल बताते हुये कहा कि इसे सभी समाजों को अपनाना चाहिए और इस टीकाकरण कार्यक्रम के लिए समाज का धन्यवाद ज्ञापित किया। अजमेर जिला सभा के चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. श्याम भूतडा उपस्थित थे और टीकाकरण के कार्यक्रम में सहयोग कर रहे आदिनाथ कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अमित शास्त्री व डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कैंसर रोकथाम हेतु उपस्थित समाज बन्धुओं को जानकारी दी और कैंसर के बचाव व रोकथाम कैसे किया जा सकते हैं उसके बारे में समाज बंधुओ को अवगत कराया।


अन्य अतिथियों ने भी सभा को संबोधित करते हुए इस कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान महासभा संयुक्त मंत्री श्री रमाकांत बाल्दी, अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के श्री रमेशचन्द छापरवाल, मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेश-अध्यक्ष श्री गोपीकिशन बंग, प्रदेश मंत्री श्री एस.डी. बाहेती, प्रदेश-उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सारडा, श्री बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसाइटी की सहयोगी न्यास - सुश्रुति चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन  श्री सुभाषचन्द नवाल, भामाशाह श्री राधाकिशन कोगटा चेयरमैन -कोगटा फाउंडेशन, जयपुर, श्री तोषनीवाल तोषनीवाल, श्री सर्वेश्वर राठी गोविंदम स्टोंस, श्री लक्ष्मीनारायण बांगड़, श्री विजय सारडा उपस्थित हुए। अजमेर जिला से वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री ज्वालाप्रसाद काकांणी, उपाध्यक्ष श्री अश्विनी काबरा, संयुक्त मंत्री श्री अनूप राठी, कोषाध्यक्ष सी ए श्री राठी, श्री ताराचन्द माहेश्वरी, अजमेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मंजू मुरक्या, ष्टरू॥ह्र-सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री नवीन मंत्री, श्री शंशाक बजाज, श्री मनोज भंसाली अजमेर व किशनगढ़ क्षेत्रीय सभा के पदाधिकारी व गणमान्य सदस्य एवं इस कार्यक्रम में पधारे श्री मुुकुटबिहारी मालपानी, श्री शिवचरण ईनाणी, श्री गोपाललाल काबरा, श्री राधामोहन शारदा, श्री जगदीश लोया, क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कांकाणी, मंत्री श्री अनिल बियाणी, उपाध्यक्ष श्री सुनील मालपानी, कोषाध्यक्ष श्री पदम मनियार, माहेश्वरी पंचायत संस्था के अध्यक्ष श्री रामनारायण झंवर, मंत्री श्री किशन बंग, श्री श्यामसुंदर दरगड़ व श्री श्यामसुंदर मोदानी मेड़ता मौजूद रहे। श्री शिवरतन डागा, श्री शारदा, श्री निरंजन मूंदड़ा, श्री अरविंद मालपानी, श्री अमित सोमानी, श्री महेश काबरा, श्री दीपक मोदानी, श्रीमधुसूदन बिहानी, श्री राकेश ईनाणी, श्री देवकीनंदन लखोटिया, श्री सोमानी, श्री श्याम सोनी, श्री आदित्य अजमेरा, श्री मुकेश रांदड़, श्री दीपक मंत्री, श्री ईनाणी ईनाणी, श्री सिद्धार्थ काबरा, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमति सरिता मंत्री, मंत्री श्रीमति अलका मूंदड़ा ने व्यवस्थाओ में सहयोग किया। श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था के अध्यक्ष श्री रामनारायण झंवर, पदाधिकारी व समस्त कार्यकारिणी सदस्य को अजमेर जिला माहेश्वरी सभा (संस्था) की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया गया। अन्त मे जिला सभा अध्यक्ष श्री संदीप मूंदडा, जिला मंत्री श्री अशोक जैथलिया ने सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन