आर.के.आर.सी. व्यास माहेश्वरी महिला मंडल भीलवाड़ा ने गौशाला में किया दान पुण्य
गायों की सेवा हमारा सामाजिक दायित्व ही नहीं बल्कि आत्मिक संतोष का मार्ग भी है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए वैशाख महीने में एकादशी के पावन अवसर पर आर.के.आर.सी.व्यास भीलवाड़ा महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्याओं द्वारा सहयोग राशि एकत्रित कर महाराणा प्रताप गौ उपचार केंद्र सांगानेर में 8 मई को सुबह 9 बजे असहाय और निराश्रित गायों को दवाइयां के निमित्त सहायता राशि दी गई और हरा चारा भी खिलाया गया सभी बहनों द्वारा बीमारी से तड़पती गायों के समक्ष भगवत गीता के 11वे व 12वे अध्याय का पाठ कर पुण्य अर्जित किया गया। इस कार्यक्रम में जोधपुर के परम पूज्य श्री राधाकृष्ण जी महाराज का सानिध्य मिला तथा उनके आर्शीवचनों का लाभ सभी बहनों ने लिया साथ में सभी ने गौ सेवा का भी संकल्प लिया। इस पावन अवसर पर मंडल की अध्यक्ष चेतना जागेटिया व सचिव मीनू झंवर निवर्तमान अध्यक्ष इंदिरा हेडा, सुमित्रा दरगड़, रंजना बिड़ला, सुनीता काबरा, सुमन दरगड़, रेनू समदानी, सुमन भंडारी, सोनू कोगटा आदि सदस्याएं उपस्थित थी।
Latest News