कासगंज में परिचय सम्मेलन का होगा आयोजन
श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल रजि. कासगंज एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा द्वारा संयुक्त रूप से अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवक - युवती परिचय सम्मेलन 25 मई 2025 दिन रविवार को सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज व गौरी शकंर शारदा जूनियर हाईस्कृल नदरई गेट कासगंज में आयोजित किया जाएगा। जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष के माहेश्वरी समाज के बंधुओ से भाग लेने की अपील की गई है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा एवं जिला माहेश्वरी सभा कासगंज व ऐटा एवं शहर महिला समिति को कासगंज नगर की कार्यकारिणी द्वारा दायित्व सोंपा गया है। इसी क्रम में प.उ. प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, प.उ. प्रदेश माहेश्वरी सभा मत्री सुभाष बाहेती, नगर अध्यक्ष माहेश्वरी समाज अरविंद काबरा, महेंद्र पाल चांडक, अनिल माहेश्वरी, राजीव काबरा द्वारा नगर शहरों एवं कस्बों में जा जाकर संपर्क किया गया एवं परिचय सम्मेलन के बारे में समाज को जागृत कर जानकारी प्रदान की गई। परिचय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष अरविद काबरा एवं मंडल मंत्री सुनील कान्त दरक द्वारा परिचय सम्मेलन की व्यवस्था के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।
Latest News