श्री माहेश्वरी महिला मंडल नोहर की साधारण सभा की बैठक का आयोजन सम्पन्न

श्री माहेश्वरी महिला मंडल नोहर की साधारण सभा की बैठक पचिसीया अतिथि गृह में हुई जिसमें विगत 3 वर्षों का हिसाब का अनुमोदन किया गया। विगत तीन वर्षों में महिला श्रीमती राठी ने मंडल द्वारा विभिन्न सामाजिक सरोकारों के तहत करवाए गए कामों के लिए अपनी कार्यकारिणी एवं समाज की सभी महिलाओ द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया। श्रीमती सुशीला राठी को पुन: 2025 से 28 तक के लिए श्री माहेश्वरी महिला मंडल का पुन अध्यक्ष चुन लिया गया और उन्हें कार्यकारिणी गठन का अधिकार दिया गया। श्रीमती सुशीला राठी ने सभी का आभार प्रकट किया और सभी को साथ लेकर सामाजिक सरोकारों के कार्यों में सभी से सहयोग की अपील की कार्यवाही का संचालन अरुण राठी मंत्री ने किया। इस अवसर पर सुशीला मर्दा, निर्मला थिरानी, मंजू चांडक, उमा बागड़ी, इंदू पचिसीया, मंजू तोषनीवाल, सुनीता पचिसीया, सीमा नेवर, प्रियंका बजाज, सुमन बागड़ी, उर्मिला नाढानी आदि उपस्थित रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन