बूंदी में नृसिंह लीला का मंचन हुआ

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर सांयकाल श्री माहेश्वरी पंचायत संस्थान बूंदी के तत्वावधान में नीम का चौहट्टा पर नृसिंहं लीला का मंचन हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भय का नाश, अधर्म का विनाश और न्याय की स्थापना के लिए चतुर्दशी को प्रदोष काल में अपने विराट स्वरूप में भगवान नृसिंहं खम्भ फाड़कर प्रकट हए। भगवान के अवतरित होते ही श्रद्धालुओं ने धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो के जयघोषों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। उपस्थित भक्तों ने भगवान नृसिंहं के आगे शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। नृसिंहं की भूमिका पंडित राजकुमार शर्मा ने निभाई। इससे पूर्व हिरण्यकश्यप ने शहर में भ्रमण कर आमजन को आनंदित कर दिया। हिरण्यकश्यप का पात्र ओम प्रकाश शर्मा बने। भगवान नृसिंहं ने हिरण्यकश्यप का वध करके संदेश दिया कि जब-जब अधर्म बढ़ेगा, तब-तब ईश्वर किसी न किसी रूप में प्रकट होकर सत्य और न्याय की रक्षा करेंगे। इस दौरान पंचायत अध्यक्ष भगवान बिरला, कोषाध्यक्ष महावीर जाजू, श्री महेश क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि. के अध्यक्ष संजय लाठी, पूर्व सचिव विनोद मंत्री, सौरभ जैथलिया, सत्यनारायण मंत्री, युवा संगठन के प्रदेश मंत्री आशुतोष तोतला, शहर अध्यक्ष सुमित लखोटिया, सामाजिक कार्यकर्ता, रविदत्त शर्मा, विकास शर्मा, राजेन्द्र जैन, सागर शर्मा आदि उपस्थित रहे। पंडित राजू शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार व शंखनाद के साथ भगवान नृसिंह की आरती उतारी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन