माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में दो सौ एक यूनिट रक्त संग्रहित
कार्यक्रम में जिला संरक्षक रामेश्वर लाल पेड़ीवाल, उत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज चितलांगिया श्रीगंगानगर, प्रदेश महामंत्री पवन सोमानी सूरतगढ़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राठी नोहर, प्रदेश कोषाध्यक्ष राधेश्याम लखोटिया जंक्शन, प्रदेश संयुक्त मंत्री बाबूलाल राठी संगरिया, संयुक्त आयोजक रामकुमार करवा, अशोक करवा, ब्लड बैंक टीम का जिला सभा द्वारा अभिनंदन किया गया। समाज संगठन के नोहर अध्यक्ष प्रेम राठी, संगरिया अध्यक्ष लखन करवा, जंक्शन अध्यक्ष नारायण राठी, रावतसर अध्यक्ष नरेश सोमानी, ओमप्रकाश कलानी, कोषाध्यक्ष पवन राठी, ओमप्रकाश करवा, राकेश करवा, युवा संगठन अध्यक्ष नवनीत पेड़ीवाल, महामंत्री गौरव सोमानी, कोषाध्यक्ष रोहित लखोटिया सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए। रक्तदान शिविर की व्यवस्था संचालन में प्रकाश ढुढाणी, अश्विनी राठी, जगदीश लखोटिया, कमल लखोटिया, भंवर लाल करवा, रतनलाल राठी, दीनदयाल मालपानी, पवन झंवर, ओमप्रकाश सारडा, रवि लखोटिया, जयचंद लाहोटी, राजेश पेडीवाल, सुशील करनानी, पवन मूंधड़ा, शिवभगवान सारडा, दुर्गा प्रसाद राठी, धीरज पेड़ीवाल आदि ने व्यवस्था संभाली।
राजकीय जिला ब्लड बैंक की टीम ने बताया कि शिविर में हर आयु वर्ग के रक्तदाताओं ने भागीदारी की। निर्धारित लक्ष्य से यूनिट अधिक होने पर बड़ी संख्या में नागरिकों को वापिस लौटाना पड़ा। उन्होने जिला ब्लड बैंक में आपात व्यवस्था के लिए नम्बर ब्लड ग्रुप सहित पंजीयन करवाने की अपील की जिससे जरुरत के समय रक्त उपलब्ध हो सके।
Latest News