शहीद अविनाश माहेश्वरी विद्यालय अजमेर में माहेश्वरी समाज के प्रमुख समाजसेवी द्वारा नये कक्षा कक्षों का भूमि पूजन

शहीद अविनाश माहेश्वरी आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानगंज, अजमेर में माहेश्वरी समाज के प्रमुख समाजसेवी सर्वश्री रमाकांत बाल्दी, सुभाष नवाल, सुभाष मुरक्या, अशोक माहेश्वरी, जुगल तेला, एस.डी. बाहेती, प्रेम तपाडिय़ा और रजनीश हेड़ा के आर्थिक सहयोग से बरामदे सहित चार कक्षा कक्षों का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भामाशाहों के इस योगदान से विद्यालय को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने में मदद मिलेगी, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय समिति के सचिव श्री सुनीत द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन