हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम आयोजित

नानी बाई रो मायरो त्रिदिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन अंतर्गत 15,16,17 अप्रैल को पूर्ण किया गया। भक्ति रस में आनंद ऋषिकेश के गंगा तट त्रिवेणी घाट पर लिए गए। उद्घाटनकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़, पूर्व वित्त मंत्री उत्तराखंड प्रेमचंद अग्रवाल, ऐंटेक्स फार्मा के ऑनर अमर बंसल, मंजू मांधना, प्रीति तोषनीवाल, मंजू हरकुट, मंजू माहेश्वरी, राजेंद्र कलंत्री, महेश गट्टानी, अनिल माहेश्वरी, सौरभ माहेश्वरी एवं अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से उद्घाटन सत्र शोभायमान हुआ।

दीप प्रज्जवलन, महेश वंदना और स्वागत नृत्य से कार्यक्रम शुरू हुआ। वंदनीय जनों की शुभकामनाओं से प्रदेश को कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रोत्साहन मिला। प्रदेश पदाधिकारी मंजू सोमानी और अध्यक्ष सीमा मूंदड़ा द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत सम्मान में प्रदेश द्वारा मनोहर उपहार दिए गए। सेवा कार्य अंतर्गत बत्ती बनाने वाली मशीन एक बहन को जीवन यापन हेतु भेंट की गई।

कथा आचार्य महावीर प्रसाद वशिष्ठ द्वारा कथा का आरंभ किया गया। सुंदर झांकी से मनोरंजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में रिश्तो पर आधारित कार्यक्रम लाया गया जिसमें विभिन्न रिश्तों की नोकझोंक और त्योहार का महत्व संदेश सहित दर्शाया गया। फूलों की होली से वृंदावन और बांके बिहारी की झांकी सज गई।

द्वितीय दिवस कथा में नरसी जी की भक्ति के बारे में चर्चा हुई। जूना अखाड़ा प्रमुख महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी महाराज द्वारा सुंदर प्रवचन दिया गया। चुनरी मनोरथ में मां गंगा को चुनरिया समर्पित करते हुए पंडितों को दी गई और घाट पर उपस्थित अन्य जरूरतमंद महिलाओं को साडिय़ां भेंट की गई। त्रिवेणी घाट की सुंदर आरती से भक्तजनों को आनंद आया और दीपदान के अंतर्गत माहेश्वरी है हम लिखकर अपने अस्तित्व की पहचान को रखने का प्रयास किया।

आध्यात्मिक तंबोला और खेलों से उपस्थित स्वजनों का मनोरंजन किया गया पुरस्कार वितरण भी संपन्न हुआ। गुरुकुल के विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामान के साथ नाश्ते का और रुपए का वितरण किया गया।

तृतीय दिवस मायरा उत्सव में भगवान श्री कृष्ण की कृपा से भात भरा गया। बहनों ने अपनी आध्यात्मिक और भक्ति का परिचय दिया। निर्वाण अखाड़ा प्रमुख श्री  यतीन्द्रा नन्द गिरी महाराज की उपस्थिति से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा समापन के बाद सभी स्वजन अपने-अपने गंतव्य की ओर सकुशल लौट चलें। प्रदेश की बहनों की आपसी समझ और कार्य कुशलता द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ और उत्तरांचल संयुक्त मंत्री मंजू हरकुट द्वारा प्रदेश अध्यक्ष और सचिव को सम्मानित किया गया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन