जिलाध्यक्ष जी की एक लाख रुपये के सहयोग की घोषणा कर महासभा के प्रयासों को आगे बढ़ाने में एक अनुकरणीय पहल की - अजमेर जिला माहेश्वरी सभा (संस्था)
मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा (संस्था) के नेतृत्व में आयोजित प्रदेश संगठन के तीनों घटकों - मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा (संस्था), मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन तथा मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के रविवार दिनांक 24 सितम्बर को मालपुरा में आयोजित संयुक्त अधिवेशन में मालपुरा माहेश्वरी समाज के एक परिवार की दु:खद स्थिति का वर्णन सुनकर स्वप्रेरित संज्ञान लेकर जिलाध्यक्ष श्री संदीप मून्दड़ा व जिलामंत्री अशोक जैथलिया ने पीडि़त परिवार के मकान निर्माण में अजमेर जिला माहेश्वरी सभा (संस्था) की ओर से एक लाख रुपये के सहयोग की घोषणा कर महासभा के प्रयासों को आगे बढ़ाने में एक अनुकरणीय पहल की है। जिलाध्यक्ष ने इस प्रकल्प हेतु निवर्तमान जिलामंत्री श्री ताराचन्द माहेश्वरी, अजमेर को जिम्मेदारी सौंपी है। इस प्रकल्प हेतु भामाशाहों ने सहयोग राशि घोषित की है - श्री रमाकान्त बाल्दी, श्री संदीप मून्दडा़, श्री सुभाष नवाल, श्री अशोक जैथलिया, श्री सूरज नारायण लखोटिया, श्री तारा चन्द माहेश्वरी, श्री दीपक झंवर, श्री प्रदीप राठी, श्री विजय शंकर मूंदड़ा, श्री शिव चरण ईनानी, श्री केशरी चन्द तापडिय़ा आदि। इस प्रकार सहयोग राशि 110000 एकत्रित हुई है। 1000 रुपये माननीय जिलाध्यक्ष ने अजमेर जिला माहेश्वरी सभा संस्था की तत्काल सहायता कोष से स्वीकृत कर कुल राशि 1,11,000 /- का सहयोग मालपुरा क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा को भिजवाया गया है। सभी महानुभावों का बहुत बहुत धन्यवाद जो इस पुनीत प्रकल्प में सहयोगी बने।
Latest News