माहेश्वरी महिला संगठन वाराणसी का भजन कार्यक्रम सम्पन्न
माहेश्वरी महिला संगठन के द्वारा 10 अप्रैल 2025 को त्रिदेव मंदिर में भजन कार्यक्रम रखा गया जिसमें अधिकतम सदस्याओं की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल हुआ। पूर्व अध्यक्षाओं की उपस्थिति से प्रेम, समर्पण और आशीर्वाद की दिव्य अनुभूति हुई। सदस्याओं ने भजनों की माला को पिरोते हुए प्रभु के श्री चरणों में अर्पित किया। उनके द्वारा सुमधुर और मनमोहक भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिभागिता से तो कार्यक्रम का स्वरूप ही बदल गया। कृष्ण-राधा के बाल स्वरूप की झाँकी और नृत्य ने तो सभी को मंत्र-मुग्ध ही कर दिया। माहेश्वरी क्लब और माहेश्वरी कला संस्कृति के पदाधिकारीगण की उपस्थिति भी सम्मानीय थी। संयोजिका और सदस्यों के कुशल संचालन से महिला संगठन का प्रथम कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा कविता मारू, मंत्री कुमुद चांडक, कोषाध्यक्ष तनु चांडक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Latest News