इंडिया टुडे द्वारा डॉ. सुरेन्द्र बजाज का सम्मान

देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित मीडिया हाउस इंडिया टुडे द्वारा डॉक्टर सुरेंद्र बजाज, जयपुर का नाम टॉप 10 पायोनियरिंग माइंड्स ऑफ 2025 सेगमेंट में चयनित किया गया है। पत्रिका द्वारा 17 मार्च 2025 के अंक में अपनी पीआर एजेंसी (काइट्स क्राफ्ट प्रोडक्शंस एलएलपी) के माध्यम से अपने ऑनलाइन एडिशन (न्यूज पोर्टल पीआर न्यूज वायर) में डॉक्टर सुरेंद्र बजाज का संक्षिप्त जीवन परिचय का प्रकाशन किया है। इंडिया टुडे जैसी अति प्रतिष्ठित पत्रिका द्वारा डॉक्टर सुरेंद्र बजाज के नाम का चयन करना उनके लिए अपने आप में एक बड़ी उल्लेखनीय उपलब्धि है।

डॉक्टर सुरेंद्र बजाज एक प्रमुख उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक,गायक, कंटेंट राइटर व स्पीकर है। समाज सेवा के क्षेत्र में इनका अतुलनीय योगदान है इन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पी.एच.डी की है। श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर के नेत्रदान-देहदान प्रेरणा प्रकल्प के संयोजक के रूप में आपने 800+ नेत्रदान व 167 मरणोपरांत संकल्प पत्रों का संग्रहण कर आपने इतिहास रच दिया है। डॉ. बजाज पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से राजस्थान ट्रांसफॉमर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष का कार्यभार भी देख रहे हैं। इन्होंने 45 वर्षों के अपने व्यावसायिक जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर अनेकों बिजनेस अवार्डस प्राप्त किए हैं। इनकी फर्मो श्री ट्रांसफार्मर ने 1995 में राष्ट्रपति अवार्ड और सन 2017 व 2019 में प्रदेश मुख्यमंत्री के करकमलों से राजस्थान उद्योग रत्न अवार्ड, इंडिया एस.एम.इ  फॉरम द्वारा टॉप 100 एस.एम.ई अवार्ड प्राप्त किये हैं। उनके सामाजिक कार्यों के बदौलत 2019 में दूरदर्शन ने इनका 45 मिनट का लाइव इंटरव्यू अपने अति लोकप्रिय कार्यक्रम धरती धोरा री में प्रसारित किया था। व्यावसायिक दक्षता के साथ हमेशा परोपकारी कार्य करने की आपकी प्रवृत्ति प्रेरणादायक है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन