राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी में श्रीमती अनीता सोमानी,अजमेर को मिला रजत पदक

भारतीय डाक विभाग द्वारा दिनाँक 25 सितम्बर से 27 सितम्बर 2023 तक जयपुर आयोजित राज्य स्तरीय टिकट प्रदर्शनी में श्रीमती अनीता सोमानी अजमेर को बेस्ट कलेक्शन पर रजत पदक द्वारा सम्मानित किया गया। महेश कल्याण समिति के प्रचार मंत्री श्री पंकज सोमाणी ने बताया कि श्रीमती सोमानी पिछले 20 वर्षों से स्टैंप कलेक्शन कर रही है तथा पूर्व में भी आपने टिकट संग्रहण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चीफ पोस्टमास्टर जनरल ट्रॉफी, चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी एवं गवर्नर ट्राफी सहित कई अवार्ड हासिल किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने भी आजाद पार्क में आयोजित टिकट प्रदर्शनी में उनके कलेक्शन को काफी सराहा था। पति श्री नटवर जी सोमानी का भी इनके कार्य में सतत सहयोग रहता है। समाज सेवा में भी सदैव अग्रणी रही हैं। श्रीमती अनीता जी सोमानी सामाजिक दायित्वों में भी सदैव अग्रणी रही है। आप अजमेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी है तथा वर्तमान में मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की उपाध्यक्ष है। महेश कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र लखोटिया ने समिति परिवार की ओर से श्रीमती अनीता जी सोमानी को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन