वारंगल की प्रतिमा बल्दवा 2 अक्टूबर को नूतन सांसद भवन में होने वाले कार्यक्रम में लेगी भाग

वारंगल शहर की निवासी कुमारी प्रतिमा बल्दवा सुपुत्री डॉ. कविता - डॉ. विष्णु कुमार बल्दवा को २ अक्टूबर को नूतन सांसद भवन में होने वाले प्रसिद्ध नेताओं को श्रद्धाजंली कार्यक्रम में भाग लेने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। भारत केंद्र सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अध्वर्य में नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा देश के सभी राज्यों में युवक-युवती चयन के लिए भाषण प्रतियोगिता करवाई गई थी। प्रथम चरण में विविध राष्ट्रों में जिल्ला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता करवाई गयी। दूसरे चरण में जिल्ला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिस्पर्धाओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं देश के सभी राज्यों से 25 युवक-युवतियों का चयन करके उनको इस कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर दिया गया है। तेलांगना राज्य में प्रथम स्थान हासिल करके प्रतिमा बल्दवा ने यह अवसर प्राप्त किया है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सारी सुविधाएं केंद्र सरकार द्वारा दी जायेगी।

यह अवसर प्राप्त करने पर वारंगल के प्रगतिशील मारवाड़ी समाज एवं समाज के पधाधिकारी एवं सभी सदस्यों ने परिवार के सदस्यों ने एवं सभी बंधू मित्रो ने प्रतिमा बल्दवा को बहुत बहुत बधाई एवं अपना शुभाशीष दिया। विगत में भी प्रतिमा बल्दवा ने अपनी प्रतिभा से तेलंगाना राज्य की तरफ से श्रीहरिकोटा में स्थित इस्त्रो में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर विजयी रही है। जी 20 समिट के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर वारंगल जिला में विजयी रहकर तेलंगाना राज्य के राजभवन में आयोजित राष्ट्र प्रतियोगिता में भाग लिया है। प्रतिमा बल्दवा अपने बाल्यकाल से विविध प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिल्ला स्थायी एवं राष्ट्र स्थायी पुरस्कार प्राप्त की है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन