अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित: अंतराष्ट्रीय बिजनेस कॉन्क्लेव और दुबई टूर

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन 24 अप्रैल 2025 से  दुबई में भव्य अंतरराष्ट्रीय बिजनेस कॉन्क्लेव और टूर का आयोजन कर रहा है। इस ऐतिहासिक पहल में भारत के विभिन्न हिस्सों से युवा भाग लेंगे और वैश्विक व्यापार, उद्योग, और नई तकनीकी संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम में दुबई निवासित माहेश्वरी समाज के प्रमुख *श्री राजेश जी सोमानी, श्री शीतल जी सोनी श्री मधु शेखर जी भंडारी मार्गदर्शन देंगे । 

दुबई, जो आज विश्व का वित्तीय और व्यापारिक केंद्र बन चुका है, वहां इस बिजनेस कॉन्क्लेव के दौरान युवाओं को निवेश के अवसर, टैक्स लाभ, और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के बारे में गहरी जानकारी प्राप्त होगी। इसके साथ ही, दुबई में रहने वाले माहेश्वरी परिवार के उद्योगों के अनुभवों से भी युवाओं को परिचित कराया जाएगा।

इस मोके पर  दुबई निवासी समाज के सभी बंधुओं को बिज़नेस कॉनक्लेव में आमंत्रित किया है। जिससे दोनों देशों के युवाओ में नेटवर्किंग प्रबल बने । विशेष नेटवर्किंग सत्र भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें उपस्थित लोग एक-दूसरे से मिलकर अपने व्यापारिक विचार साझा करेंगे और भविष्य में आपसी सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे। 

यात्रा के दौरान, दुबई के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भी दौरा किया जाएगा, जिनमें बुर्ज खलीफा, दुबई मॉल, पाम जुमेराह, दुबई मरीना, और दुबई फाउंटेन शामिल हैं। 

व्यापार में प्रगति और वैश्विक सफलता की दिशा में अंतरराष्ट्रीय संपर्क और व्यापारिक दृष्टिकोण सबसे अहम है। यही कारण है कि इस टूर और बिजनेस कॉन्क्लेव के माध्यम से युवा वैश्विक व्यापार की समझ और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग के महत्व को समझेंगे, जो उनके व्यवसाय को नई दिशा देगा।

भविष्य में हमारे युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार और उद्योग के अवसरों का सामना करने के लिए सक्षम बनाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है .

सम्पूर्ण आयोजन अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन का एक प्रमुख कदम है, जिसका उद्देश्य समाज के युवाओं को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में सफलता के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे वैश्विक व्यापार के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकें।

लिंक के माध्यम से रजिस्टर कर सकते है. 

https://abmys.in/DubaiNextgenpreneur

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन