ज्ञानमंदिर, किशनगढ़ (राजस्थान) की नई कार्यकारिणी का गठन

भक्ति, धर्म एवं सांस्कृतिक ज्ञान का प्रेरक संस्थान ज्ञानमंदिर, किशनगढ़ (राजस्थान) की कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 29 मार्च 2025 शनिवार को लोकतंत्र सेनानी, योगाचार्य डॉ. प्रेमसुख सुराणा अजमेर की अध्यक्षता में ज्ञानमंदिर नई कार्यकारिणी का गठन विक्रम संवत 2082 से 2085 के लिए किया गया। इसमें सर्वश्री सी.ए आनंद राठी अध्यक्ष, कृष्णचन्द्र टवाणी महासचिव के अलावा अन्य पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। इसी बैठक में बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार श्री गोवर्धन दास बिन्नानी 'राजा बाबूÓ को परामर्शदाता के रूप में शामिल किया गया है। बैठक पश्चात महासचिव कृष्णचन्द्र टवाणी ने बताया कि ज्ञानमंदिर की स्थापना सन 1980 में कोटा (राजस्थान) में हुई थी। तब से यह संस्था समाज में श्रेष्ठ संस्कारों के लिए आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक साहित्य के प्रचार-प्रसार द्वारा कृत संकल्प है। आध्यात्मिक अभ्युदय के उद्देश्य से ज्ञानमंदिर द्वारा सन 1997 से अध्यात्म अमृत पत्रिका का प्रकाशन निरंतर किया जा रहा है। जिसका धार्मिक पत्रिकाओं में विशिष्ट स्थान है। वर्तमान में सात हजार परिवार इस आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यक अभियान में जुड़े हुए है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन