उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा चुनरी मनोरथ कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की तरफ से सनातन संस्कृति में पवित्र नदियों के संरक्षण एवं उनके प्रति अगाध श्रद्धा को उच्च स्थान दिया गया है। श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र नदी जैसे गंगा, यमुना व सरस्वती को माता तुल्य मानकर इन्हें चुनरी ओढाने की परंपरा है। यह जानकारी देते हुए संगठन की निवर्तमान अध्यक्ष लता मूंदड़ा, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष निशा झंवर ने बताया कि इस परंपरा का निर्वहन करने प्रादेशिक महिलाएं महिला संगठन सदस्याएं मथुरा पहुंची और विधि-विधान से चुनरी मनोरथ का अनुष्ठान पूर्ण किया। राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सरिता बिहाणी ने बताया कि अनुष्ठान पूर्ण कर सभी सदस्य महिला ने अपने मनोरथ पूर्ण की प्रार्थना यमुना माता से की। कार्यक्रम में चुनरी सिर पर लिए ये दल बैंड बाजो के साथ नाचते गाते यमुना तट पर पहुंचा, वहां पर पूजा अर्चना करवाई गई। संगठन मंत्री सुनीता डागा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़, सरदारशहर, बीकानेर व गंगानगर से सभी सदस्यों ने अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान बरसाना, वृंदावन, नंदगांव, मथुरा व कृष्ण की जन्मस्थली के दर्शन के किए।
Latest News