तमिलनाडु केरल पांडिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन की कार्यसमिति व कार्यकारिणी बैठक संपन्न

तमिलनाडु केरल पांडिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन की कार्यसमिति व कार्यकारिणी बैठक रविवार 23.3.2025 को डीजी वैश्णव कॉलेज चेन्नई में रखी गई। सर्वप्रथम भगवान महेश की प्रार्थना की गई और पधारे हुए सभी सदस्यों का श्री माहेश्वरी युवा मंडल चेन्नई अध्यक्ष मदन मोहन राठी द्वारा स्वागत किया गया। अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन दक्षिणांचल संयुक्त मंत्री विवेक राठी द्वारा अधिक से अधिक युवाओं को जोडऩे की बात रखी गई एवं तमिलनाडु केरल पांडिचेरी माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष पंकज चांडक द्वारा आने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम व सेलम में होने वाले बैडमिंटन टूर्नामेंट पर चर्चा की फिर कार्य समिति सदस्य अमित ने ABMYS Connect App से सब को जुड़वाया और उसकी जानकारी भी दी और अंत में तमिलनाडु केरल पांडिचेरी माहेश्वरी युवा संगठन के सचिव राम रतन चांडक द्वारा सबको धन्यवाद दिया। अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन दक्षिणांचल संयुक्त मंत्री विवेक राठी, तमिलनाडु केरल पांडिचेरी युवा संगठन अध्यक्ष पंकज चांडक, युवा संगठन सचिव रामरतन चांडक, अखिल भारतीय माहेश्वरी कार्यसमिति सदस्य अमित पोरवाल, चेन्नई युवा मंडल अध्यक्ष मदनमोहन राठी,  सचिव पंकज मोहता, इरोड युवा मंच सचीव पंकज राठी, पदाधिकारी गण विनोद द्वारकानी, प्रफुल्ल मोहता सहित TKP कमेटी, SMYM कमेटी के काफी सदस्य मौजूद रहे और हैदराबाद में होने वाले NEXGEN SUPERSTAR का वीडियो लॉच किया गया और तैयारियों पर चर्चा की गईं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन