वाराणसी में साड़ी मैराथन का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी क्लब वाराणसी और माहेश्वरी कला संस्कृति वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में वाराणसी में महिला मैराथन का ऐतिहासिक आयोजन शहर में प्रथम बार सम्पन्न हुआ, जिसमें 90 प्रतिभागियों ने प्रतिभागन किया। इसमें साड़ी के महत्व को भी दर्शाया गया, यह मैराथन बनारस क्लब से शुरू होकर 2 किलोमीटर तक की यात्रा के बाद वापस वही समाप्त हुई। इस आयोजन से शहर में माहेश्वरी समाज की सभी ने प्रशंसा की। क्लब के अध्यक्ष जीतू चांडक, कला संस्कृति की अध्यक्षा सोनिया मारू एवं 80 सदस्यों की टीम ने भव्य आयोजन को सफल बनाने में दिन रात मेहनत की। क्लब के मंत्री अमित चांडक, कला संस्कृति की मंत्री खुशबू लड्डा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Latest News