माहेश्वरी महिला मंडल डेगाना ने मनाया गणगौर महोत्सव

डेगाना शहर में गणगौर पर्व नजदीक आने के साथ ही शहर में ईसर-गौर पूजन का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से शहर के माहेश्वरी भवन में गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया। माहेश्वरी समाज के राकेश करवा ने बताया की गणगौर महोत्सव के तहत दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक गणगौर के गीतों का आयोजन किया गया। जिसमे समाज की महिलाओ व बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। समाज की महिलाओ ने एक से एक शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। महिला मंडल अध्यक्ष सुमित्रा सारड़ा, सचिव प्रियंका भूतड़ा ने बताया की दोपहर 2 बजे से शुरू हुए गणगौर महोत्सव के तहत विभिन्न तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे गेम्स, मौज-मस्ती, नाच-गाना, हाऊजी का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओ व बालिकाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। गणगौर प्रतियोगिता में जिन्होंने भाग लिया उनका उपस्थित समाज की महिलाओ के द्वारा तालियों की गडग़डाहट से स्वागत किया गया। उन्होंने बताया की महिलाएं पति की दिर्घायु के लिए कामना कर रही है, वही कन्याएं सुयोग्य वर के लिए मनोतियां मांग रही है।

दोपहर बाद महिलाएं सोलह श्रृंगार करके माहेश्वरी भवन से गौर के गीत गाती हुई गणगौर की सवारी के साथ शहर के सदर बाजार, करवा गली होते हुए माहेश्वरी भवन पहुंची। गणगौर की सवारी का जगह-जगह स्वागत किया गया। सवारी के वापस पहुंचने पर गौर व ईशर की पूजा अर्चना कर महिलाओं ने घर परिवार की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उर्मिला भूतड़ा, संगीता सोमानी, दीपिका तोषनीवाल, चंद्रकांता बागड़, नेहा गिलड़ा, रेखा तापडिय़ा, बबीता बजाज, सीमा भूतड़ा, खुशबू दरक, सुनीता गिलड़ा, रचना सारडा, स्नेहा खटोड़, लीला भूतड़ा, किरण करवा, गिरजा सोनी, इंदिरा काबरा, दीपमाला सारडा, पुष्पा सारडा, भावना सोनी, खुशी बल्दवा, अलका बंग, पलक करवा, पलक सोनी, कशिश बांगर, स्वाति सोनी, माही गिलड़ा, अक्षिता कोठारी, शिवानी भट्टड, संजना सारडा सहित महिला मंडल के सभी पदाधिकारी व समाज की महिलाए व बालिकाएं मौजूद थी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन