माहेश्वरी समाज लखनऊ द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी समाज लखनऊ द्वारा होली मिलन कार्यक्रम 20 मार्च को माधव सभागार निराला नगर में समाज के परिवारों के साथ मिलकर अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान महेश पार्वती जी को महेश वंदना के साथ दीप प्रज्वलित किया गया। माहेश्वरी समाज लखनऊ कार्यकारिणी की तरफ़ से सभी आने वाले सदस्यों का गुलाल एवं इत्र लगाकर स्वागत किया गया जिसमें शरद लाहोटी, राधेश्याम जाजू, गोविंद भुराडिया, विनम्र माहेश्वरी, नितिन माहेश्वरी, विनोद माहेश्वरी, आशीष माहेश्वरी, निखिल बल्दुआ, पंकज तोषनीवाल, राजीव बंग, निर्भय माहेश्वरी, गौरव बल्दुआ, हनुमान लोया, सुशील लोया, सत्ताक्षी माहेश्वरी एवं अन्य सभी सम्मिलित रहे।

मंच पर कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की तरफ से की गई जिसमें महेश वंदना नीरू बल्दुआ एवं ललिता चांडक, नृत्य कार्यक्रम मान्या कलंत्री, राधा-कृष्णा प्रस्तुति अंकिता एवं आइस्नी अटल, वुमन एम्पावरमेंट प्रस्तुति आरोही माहेश्वरी, मारवाड़ी नृत्य दीक्षा बल्दुआ, श्री हरि स्त्रोत ओजस्वी माहेश्वरी, संयुक्त प्रस्तुति किरन कलंत्री, आभा काबरा, मनीषा चोला, अनीता गट्टानी, नविता माहेश्वरी, विनीता विजयवर्गीय, शिखा माहेश्वरी, नीलम झवर, शुभ्रा बल्दुआ एवं मान्डवी बल्दुआ द्वारा दी गई है। मंच का संचालन अत्यंत ख़ूबसूरती के साथ विनम्र माहेश्वरी एवं मनीषा चोला द्वारा किया गया। मंत्री निखिल बल्दुआ द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया एवं होली की शुभकामनाएं दीं एवं समाज की एक संक्षिप्त रिपोर्ट के साथ सभी को समाज के लिए सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि नमन किया गया जिसमें सभी ने खड़े होकर 1 मिनट के लिए मौन रखा। मीडिया कर्मियों को आमंत्रित करने के लिए विनोद माहेश्वरी चौक को धन्यवाद दिया गया।

अध्यक्ष शरद लाहोटी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों को उनको समाज के लिए वक्त निकाल कर आने के लिए धन्यवाद दिया गया एवं महेश नवमी के लिए सभी को तन मन धन से समाज को सहयोग के लिए अनुरोध किया। कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुत करने वाले सभी सहभागियों को माहेश्वरी समाज लखनऊ की तरफ़ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन ढोल नगाड़ों एवं फूलों की होली के साथ किया गया जिसमें समाज के समस्तजन सम्मिलित हुए सभी ने उत्साहपूर्वक फूलों की होली के कार्यक्रम में अत्यंत आनंद और उल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लिया। भोजन व्यवस्था के लिए युवा परिषद के अध्यक्ष सुनील लोया एवं युवा टीम को उनकी जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद दिया गया। अंत में कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थिति सभी सदस्यों को आने के लिए के लिए धन्यवाद दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन