अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा AMYS HOUSIE FIESTA & DANCE DHAMMAL 2025 का आयोजन


दिनांक 16 मार्च 2025 को अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन ने होटल मढुली अहमदाबाद में AMYS HOUSIE FIESTA & DANCE DHAMMAL 2025 आयोजन किया। इस महोत्सव में लगभग 500 से अधिक सदस्य एकत्र हुए। संगठन के इस महत्वपुर्ण समारोह में संगठन के अध्यक्ष मयूर पसारी, सचिव अर्पित बाहेती और प्रवीण माहेश्वरी ने संगठन के अ.भा.मा. युवा संगठन संयुक्त मंत्री (मध्यांचल) मनीष चांडक, गु.प्रा.मा.युवा संगठन के प्रदेश मंत्री मयंक  बागड़ी और अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन के सभी पूर्व अध्यक्ष एवं सभी पूर्व सचिव का कार्यक्रम में स्वागत किया गया 

समारोह की शुरुआत संगठन के सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने वार्षिक साधारण सभा के साथ वित्तीय विवरण एवं कार्यक्रम लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सभा में आये सभी पूर्व वरिष्ठ सदस्यों ने इसे स्वीकार कर लिया। इस कार्यक्रम में संगठन द्वारा लाखों से अधिक के उपहार वितरित किये गये। कार्यक्रम संचालन ऋतु सोडानी ने किया और कई तरह के फन गेम्स करवा कर लोगो का खुब मनोरंजन किया एवं सदस्यों को खूब इंटरेक्ट किया...बॉलीवुड थीम पर रखी गई म्यूजिकल हाउसी में जय सोमानी एवं टीना राठी का सहयोग रहा। कार्यक्रम शाम 5 बजे प्रारंभ होकर रात 10.30 बजे तक चला जिसमें हाइटी एवं रात का भोजन शामिल रहा।

इस दिन को महत्वपूर्ण बनाने के लिए और आगामी अवधि 2025-2026 के लिए नई टीम का चयन किया गया। जिसमें नई टीम के अध्यक्ष दिनेश भूतड़ा, सचिव श्रीकुमार भंसाली, कोषाध्यक्ष बसंत माहेश्वरी शामिल रहे। कार्यक्रम में संगठन के सभी समिति के सक्रिय कार्यकर्ता विजय पुंगलिया, नीरज सोमानी, आदित्य सोमानी, चेतन बिरला, संदीप मनियार, वीरेंद्र सारडा, चित्रांग बियानी, मनीषा धूत, अभिषेक मालपानी, शिव चांडक, हर्ष मनियार, विष्णु मनियार, धानेश जखोटिया, उपेन्द्र बिरला, मौलिक सारडा, आशुतोष काबरा, दीपक बागड़ी, आशीष थिरानी, आशीष माहेश्वरी, पंकज काबरा, लक्ष्य बांगड एवं समिति के अन्य सदस्यों ने पूर्ण सहयोग किया। अंत में सभी Sponsor एवं advertiser का आभार सचिव अर्पित बाहेती ने किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन