वाराणसी में एक घर एक पकवान रामा श्यामा समूह की बनी पहचान
14 मार्च 2025 को माहेश्वरी समाज, वाराणसी के रामा श्यामा समूह के समाज बंधुओं ने एक दूसरे के घर जाकर होली की शुभकामनाएं दी, बड़ो का आशीर्वाद लिया व छोटो को हमारी संस्कृति के बारे में जानकारी दी। इसमें मांगीलाल सारडा, कैलाश राठी, रमेश झंवर, नंदकिशोर झंवर, रामजी लाल चांडक, चांदमल असावा, गोविंद बजाज, ओम सारड़ा, अनिल सारडा, कमल सोनी, अनिल मूंदड़ा, कृष्ण कुमार काबरा, मनीष काबरा, मनीष सोमानी, विनोद भूतड़ा, नवनीत सारड़ा, रवि सारडा, राकेश कचोलिया, राकेश दरक की उपस्थिति रही। एक घर एक पकवान कार्यक्रम में सभी का सहयोग रहा। समाज के वरिष्ठ श्री गोवर्धन लाल झंवर के घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।
Latest News