'बेटी और वन को बचाओ' कार्यक्रम आयोजित
विश्व महिला दिवस पर बेगुसराय (बिहार) के चलकी गांव में BSS Club द्वारा आयोजित 'बेटी और वन को बचाओ' कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रोसड़ा (बिहार) निवासी श्रीमती सुनन्दा लखोटिया एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में कृष्ण कुमार लखोटिया का स्वागत किया। सम्मान कार्यक्रम के बाद चलकी गांव की 31 बेटियों के घर जाकर उनके घर पर बेटियों के सम्मान में बेटियों के नाम से ही फलदार पेड़ का पौधारोपण किया गया। श्रीमती सुनन्दा लखोटिया ने बताया कि बेटियाँ तो शादी के बाद ससुराल चली जायेंगी, पर उनके नाम के ये फलदार पेड हमेशा परिवारजनों को बेटी की याद दिलाती रहेगी। महिला दिवस पर बेटियों का इससे बडा सम्मान और क्या हो सकता है।
Latest News