माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा निशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद एवं अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष निशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 150 से अधिक मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उन्हें निशुल्क आवश्यक आयुर्वेदिक दवाईयाँ भी वितरित की गईं। इस आयोजन में माहेश्वरी समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पुण्य कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं इस कार्य की सराहना की और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने मरीजों की जाँच कर उन्हें उचित परामर्श दिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
शिविर के दौरान डॉ. रमाकांत यादव, डॉ. विवेक अग्रवाल और डॉ. शेखर उइके ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आयुर्वेदिक पद्धति के माध्यम से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं और प्राकृतिक उपचार से कई बीमारियों से बच सकते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रवीण माहेश्वरी ने भी आयुर्वेद के महत्व पर अपने विचार साझा किए और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद न केवल बीमारियों का इलाज करता है बल्कि उन्हें रोकने में भी सहायक है।
समारोह के अंत में डॉ. अरुण माहेश्वरी ने समापन भाषण दिया और इस सफल आयोजन के लिए सभी डॉक्टरों, सहयोगियों एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज के लिए बहुत लाभकारी हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनी रहेगी। माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, दिल्ली के सभी डॉक्टरों एवं सहयोगियों का विशेष आभार व्यक्त किया और समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Latest News