कोयंबटूर मे भारत कला संगम को माहेश्वरी सभा का सहयोग
5 मार्च 2025 को आईटीसी होटल मे हुए भारत कला संगम के कार्यक्रम मे माहेश्वरी सभा, कोयंबटूर की और से अध्यक्ष श्रीगोपाल माहेश्वरी ने भारत कला संगम के मनोनित नये अध्यक्ष श्री डी. नन्दकुमार का शॉल पहना कर स्वागत किया। श्रीगोपाल जी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि कोयंबटूर माहेश्वरी सभा की ओर से आश्वासन दिया कि भारत कला संगम के आने वाले सालभर के सभी कार्यक्रमो मे हिस्सा लेने के साथ ही सभी प्रकार का सहयोग दिया जायेगा एवं उम्मीद जताई की नये अध्यक्ष के कार्यकाल मे भारत कला संगम नयी ऊँचाईया छुएगा। भारत कला संगम, कोयंबटूर के सभी समाजो का एसोसिएशन है जिसमे कोयंबटूर स्थित विभिन्न प्रदेश के वासियो के समाजो के प्रतिनिधित्व है जैसे माहेश्वरी समाज, अग्रवाल समाज, सिंधी समाज, सिख समाज, गुजराती समाज, जयसवाल समाज, मलयाली समाज, कर्नाटक समाज, बंगाली समाज इत्यादि। सभा मे विभिन्न समाजो के कुल 125 से ज्यादा सदस्यो ने भाग लिया। माहेश्वरी सभा की ओर से संतोष मूदड़ा, मनोज गग्गड, गोविंद मण्डोवरा, कविता माहेश्वरी आदि ने भाग लिया।
Latest News