ज्योति बाहेती अकोला राज्य स्तरीय लेखन प्रतियोगिता में प्रथम

महाराष्ट्र राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन की सांगली जिला पेंशनर्स एसोसिएशन शाखा द्वारा महिलाओं के लिए राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें सहभागी अकोला की सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति देवकिसन बाहेती को राज्य स्तरीय अमरावती विभागीय स्तर का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। जागतिक महिला दिन 2025 उपलक्ष में 10 मार्च को सांगली में दैवश भवन स्थित आयोजित भव्य कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य पेंशनर एसोसिएशन अध्यक्ष श्री एन.डी. मारणे, प्राचार्य डॉ. दीपा देशपांडे, सांगली जिला पेंशनर एसो.अध्यक्ष सुरेंद्र पेंडुरकर आदि मान्यवरों के उपस्थिति में उन्हे शाल श्री फल सम्मान चिन्ह एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। लेखन प्रतियोगिता का विषय था 'सक्षमता माने समानता क्या?'

वैसे ही हाल ही में उन्हें जेष्ठ नागरिक संघ अकोला द्वारा 'विलुप्त होती संयुक्त परिवार संस्कृति-समाज के लिए एक गंभीर समस्याÓ इस विषय पर आयोजित निबंध स्पर्धा में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। ज्योति बाहेती विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की पूर्व अध्यक्ष तथा वर्तमान में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन के संस्कार सिद्धा-बाल एवं किशोरी विकास समिति मध्यांचल की सह प्रभारी के रूप में कार्यरत है। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन