अहमदाबाद में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन-2025 (कैंसर से जंग-जीतेंगे हम) कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न


अहमदाबाद जि़ला माहेश्वरी महिला संगठन (अंतर्गत गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी महिला संगठन) द्वारा दिनांक 9 मार्च 2025, रविवार के दिन सरदार पटेल राष्ट्रीय स्मारक भवन में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन-2025 (कैंसर से जंग-जीतेंगे हम) कार्यक्रम का आयोजन प्रात: 8 बजे से 12 तक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ (अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन) के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रधान अतिथि श्री सुनील पुंगलिया (प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाज सेवी) मुख्य अतिथि श्री श्यामसुंदर राठी (प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाज सेवी), सम्मानीय अतिथि मध्यांचल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कलंत्री (अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन) श्रीमती मंगल मर्दा (राष्ट्रीय विधान संशोधन समिति अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन) विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश मूंदड़ा (अध्यक्ष गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा), अध्यक्ष श्रीमती मंजूश्री काबरा (गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी महिला संगठन), सचिव श्रीमती कांता मोदानी (गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी महिला संगठन), श्री चंद्रप्रकाश कासट (अध्यक्ष अहमदाबाद जि़ला माहेश्वरी सभा) थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन तथा महेश वंदना से हुआ। 

अहमदाबाद जिला माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती तारा दम्मानी ने सभी का शाब्दिक स्वागत किया साथ ही बताया कि 600 से अधिक बच्चियों, बेटियों एवं बहुओं ने टीकाकरण के लिये अपने रजिस्ट्रेशन करवाये हैं। आपने बताया कि तीन ग्रुप में टीकाकरण करवाया जा रहा है। ग्रुप A उम्र 9 वर्ष से 15 वर्ष, ग्रुप B 16 वर्ष से 25 वर्ष, ग्रुप C 26 वर्ष से 45 वर्ष का बनाया और हमने सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन 9 वर्ष से 25 वर्ष के लिये लगवाई जिसकी कीमत रुपये 2000/- प्रति वैक्सीन होता है जो हमें रुपये 1280/ प्रति वैक्सीन प्राप्त हुई है और हमने रजिस्ट्रेशन सिर्फ रुपये 500/-  प्रति वैक्सीन लिया है और 26 वर्ष से 45 वर्ष तक के लिये गार्डा सील कंपनी की वैक्सीन ली है जिसकी कीमत रुपये 4800/- है जो हमें रुपये 3100/- प्रति वैक्सीन प्राप्त हुई है जिसके लिये रजिस्ट्रेशन रुपये 1000/- प्रति वैक्सीन लिया गया है। गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश दम्मानी ने बताया कि लोगों में जागरूकता लाने के लिये काफी प्रचार प्रसार किया गया जिसमें उनके विशेष सहयोगी रहे श्री अरविन्द जाजू (सचिव अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा), श्री दीपक मूंदड़ा (उपाध्यक्ष मणिनगर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा) और अपने ही समाज की डॉ. रागिनी तोषनीवाल, डॉ. पूर्वी राठी तथा डॉ. स्निग्धा दम्मानी ने अपने वीडियो बनाकर समाज में जागरूकता फैलाने में योगदान दिया। मध्यांचल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कलंत्री ने कहा कि अहमदाबाद जिला के अंतर्गत आये दसों संगठन के अथक प्रयासों का परिणाम है कि इतनी सफलतापूर्वक टीकाकरण का प्रथम चरण पूरा हुआ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ (अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन) ने अपने उद्बोधन में बताया कि यह ऑल इंडिया में गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद जिला माहेश्वरी महिला संगठन पहला जिला संगठन है जिसने सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम इतनी बड़ी संख्या में इतने सुचारू रूप से किया हो, जिसमें एक ही जिला के अंतर्गत आए संगठनों द्वारा 600 से अधिक बहनों को टीकाकरण करवाया गया। आपने सभी सहयोगकर्ताओं का भी दिल से अभिवादन किया और आपके कर कमलों द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया। साथ ही आपने आह्वान किया कि इस तरह के कार्यक्रम राष्ट्र के सभी प्रदेशों में अवश्य लेने चाहिये। आपने जिला अध्यक्ष श्रीमती तारा दम्मानी, सचिव श्रीमती संगीता मानधनिया और कोषाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला बाहेती को सम्मानित किया। आपने सभी कार्यकर्ताओं की भूरि भूरि प्रशंसा की और आपके हाथों सभी को स्मृति चिह्न प्रदान करवा जिला अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहा है। प्रधान अतिथि श्री सुनील पुंगलिया और मुख्य अतिथि श्री श्यामसुंदर राठी ने अपना आशीर्वाद देते हुए सभी को बधाई दी। श्रीमती मंगल मर्दा (राष्ट्रीय विधान संशोधन समिति प्रभारी), श्रीमती मंजूश्री काबरा (अध्यक्ष गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी महिला संगठन) एवं श्रीमती कान्ता मोदानी ने अपनी शुभकामनायें प्रेषित की। जिला सचिव संगीता मानधनिया ने कार्यक्रम का संचालन बहुत ही सुन्दर तरीके से किया और आभार प्रदर्शित किया। श्री चन्द्रप्रकाश कासट (अध्यक्ष अहमदाबाद जिला सभा) जिला के दसों संगठन माहेश्वरी सखी संगठन, माहेश्वरी संगिनी संगठन, मणिनगर माहेश्वरी महिला संगठन, माहेश्वरी आदिशक्ति फाउंडेशन, माहेश्वरी एक्टिव क्लब, नारायणी माहेश्वरी महिला मंडल, अहमदाबाद जैसलमेर माहेश्वरी महिला मण्डल, श्री माहेश्वरी प्रगति मंडल महिला विभाग, पद्मावती माहेश्वरी महिला मंडल और देहगाम माहेश्वरी सखी संगठन की सभी सदस्याओं का भरपूर सहयोग रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन