मारवाड़ी माहेश्वरी समाज कासगंज द्वारा फूल डोल शोभायात्रा का आयोजन सम्पन्न
मारवाड़ी माहेश्वरी समाज कासगंज की परपरागत फूल डोल शोभायात्रा गोवर्धन महाराज मदिंर से धूमधाम से निकाली गई। भक्तों ने गोवर्धननाथ भगवान के ऊपर पुष्पों व गुलाल की बरसा कर होली खेली। भगवान गोवर्धन महाराज की प्रतिमा को रथ में विराजित कर आरती एवं पूजा अर्चना करके भगवान के रथ को नगर भ्रमण को रवाना किया गया। राजकुमार जाखेटिया ने अपने निज निवास पर परिवार सहित आरती एवं प्रसाद का भोग लगाया। इस कार्यक्रम में सरक्षक सन्तोष माहेश्वरी, श्याम सुन्दर मूना, घनश्याम मूना, अनिल माहेश्वरी, संजय चोला, माधव मूना, सुरेश मूना, कमल चाडक्य, राजू मूना, रिंद कुमार मूना, अजय राठी, हीरेन्द्र माहेश्वरी, गोपाल मूना, संजय चोला, प्रदीप माहेश्वरी, राजेश फोफलिया आदि उपस्थित रहे।
Latest News