श्री माहेश्वरी महिला समिति श्री गंगानगर द्वारा नि:शुल्क कैंसर जाँच शिविर का आयोजन सम्पन्न
8 मार्च महिला दिवस के उपलक्ष में श्री माहेश्वरी महिला समिति श्री गंगानगर द्वारा तपोवन ट्रस्ट के सहयोग से नि:शुल्क कैंसर जाँच शिविर का आयोजन पुरानी आबादी वार्ड नंबर 13-14 संजय वाटिका में लगाया गया। समिति अध्यक्षा श्रीमती सुनीता बिहानी ने बताया कि आयोजन बहुत सफल रहा, काफी संख्या में उपस्थित होकर महिलाओं ने जाँच हेतु नामांकन करवाया और शिविर का लाभ उठाया। इस कार्यक्रम में तपोवन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महेश पेड़ीवाल, वार्ड के पार्षद, पूर्व पार्षद ओर वार्ड वासियों का काफी सहयोग रहा। इस आयोजन में उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मनोज चितलांगिया एवं श्री माहेश्वरी सेवा समिति व माहेश्वरी प्रोफेशनल सेल के पदाधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री माहेश्वरी महिला समिति की सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
Latest News