माहेश्वरी महिला मंडल, सिलीगुड़ी द्वारा आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से करवाया गया ब्यूटिशन कोर्स
माहेश्वरी महिला मंडल, सिलीगुड़ी द्वारा तीन महीने का नि:शुल्क ब्यूटिशन कोर्स महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से करवाया गया और साथ ही साथ वह छात्राएँ अपना व्यवसाय शुरू कर सके, इसके लिए उन्हें ब्यूटीशन से रिलेटेड प्रोडक्ट्स भी गिफ्ट में दिया गया। अध्यक्षा मनीला राठी, सचिव अंजू मंत्री, कोषाध्यक्ष सोनिया राठी के नेतृत्व में यह प्रोजेक्ट पूरी तरह सफल रहा। चेयर पर्सन वर्षा मूंदड़ा को चेयर पर्सन पूनम झँवर, मेघना माहेश्वरी और रीना करवा की कड़ी मेहनत से आज सभी छात्राएँ अपना व्यवसाय शुरू कर चुकी है।
Latest News