बाल साहित्य लेखन के क्षेत्र में विमला भंडारी को साहित्य विभूषण सम्मान 2025
हिंदी में साहित्य एवं रचनाकर्म को समृद्ध करने के उद्देश्य से बीपीए फाउंडेशन एवं इंडिया नेटबुक्स प्रतिवर्ष साहित्यकारों को सम्मानित करते है। इसी क्रम में डॉ. विमला भंडारी को उनके समग्र बाल साहित्य लेखन के श्रेष्ठ अवदान के लिए सियाराम अवस्थी साहित्य विभूषण सम्मान 2025 से नवाजा गया। मंचासीन अतिथि लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार चित्रा मुद्गल, ममता कालिया, प्रेम जनमेजय, प्रकाश मनु, डॉ. संदीप अवस्थी, राहुल देव, डॉ. सी पी देवल, प्रकाश मनु, प्रेम जनमेजय, डॉ. संजीव कुमार, दिविक रमेश और मनोरमा अवस्थी के कर कमलों से भेंट किया गया। सम्मान में इन्हें स्मृति चिन्ह पुस्तकों का सेट, पुष्प गुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन 1 मार्च को बीपीए फाउंडेशन और इंडिया नेटबुक द्वारा दिल्ली के मयूर विहार स्थित क्राउन प्लाजा होटल में आयोजित किया गया। जिसमें देश-विदेश के वरिष्ठ साहित्यकारों ने शिरकत की।
इस विस्तृत कार्यक्रम के पांचवें सत्र के अध्यक्षीय उद्बोधन में बाल साहित्य को विस्तृत फलक पर एक आकाश देने के लिए अपने संकल्प को दोहराया और इस मंच को साधुवाद दिया कि इंडिया नेटबुक्स अपने प्रशासन में विस्तृत फलक पर बाल साहित्य को वरीयता दे रहा है। कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से आये कई बाल साहित्यकारों ने शिरकत की। 40 से अधिक पुस्तकों की रचयिता डॉ. विमला भंडारी को अब तक साहित्य अकादमी दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य संस्कृति परिषद और राजस्थानी भाषा साहित्य संस्कृति अकादमी से पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। अपने लेखन के लिए 50 से भी अधिक पुरस्कार और सम्मान से पाने वाली विमला भंडारी 15 वर्षों से अखिल भारतीय स्तर पर बाल साहित्यकार सम्मेलन करवा रही है। वे सलिल प्रवाह वार्षिकी की मुख्य संपादक है। श्रेष्ठ लेखन और तीस वर्षो से स्थापित साहित्यिक संस्था सलिला, सलूम्बर की अध्यक्ष और संस्थापिका है।
Latest News