तिनसुकिया माहेश्वरी समाज का सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम में होली प्रोग्राम आयोजित करने के बारे में चर्चा

सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह की अगली कड़ी में 23 फरवरी का कार्यक्रम श्री दीपक जय माहेश्वरी (कासट) के निवास स्थान नौपुकरी, तिनसुकिया पर आयोजित किया गया, जिसमें समिति, महिला व युवा तीनों संगठनों के 34 सदस्यों ने भाग लिया। गणेश जी, शंकर भगवान व विराजमान सभी देवी देवता की प्रतिमा के सामने अगरबत्ती प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम को शुरू किया गया। होली पर श्री श्याम बाबा का कीर्तन श्री श्याम प्रचारक मण्डल चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्याम सगं फुलो की होली का आयोजन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सुन्दर तरीके से आयोजन करने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। 

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन व अच्छी उपस्थिति के लिए सभी समाज बधुंओ का अभिनन्दन किया गया। इस कार्यक्रम को आयोजित करने के उद्देश्य की ओर आगे बढ़ाते हुए समाज को सगंठित करने पर चर्चा की गई, लड़कियों व लड़को की शादी सही समय पर करने के लिए अभिभावकों का ध्यान आकर्षित करवाया गया, सही समय पर शादी नही होने से, दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। इसलिए सभी अभिभावकों से निवेदन किया गया, समय रहते इस पर ध्यान दें। अंचल में युवा व युवतियों को आगे लाने के लिए एक सुझाव आया, माँ बाप बच्चों को समाज में आने जाने के लिए प्रेरित करे व भविष्य में होने वाले कार्यक्रम की जिम्मेदारी उनको दी जाए व अभिभावक बच्चों को सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम में अपने साथ लाए, जिससे उनका समाज के प्रति लगाव बढेगा। अच्छी उपस्थिति के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन