श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन की प्रबन्धकारिणी समिति की बैठक सानन्द सम्पन्न
श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन के वर्तमान सत्र की प्रबन्धकारिणी समिति की 14वीं बैठक दिनांक 25-26 जनवरी, 2025 को शाखा-वृन्दावन में सम्पन्न हुई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दिनांक 25 जनवरी, 2025 को सेवा-सदन की शाखा जतीपुरा भवन एवं वृन्दावन भवन का अवलोकन किया गया तत्पश्चात् रात्रि में वृन्दावन-जतीपुरा भवन समिति की बैठक रखी गई, जिसमें भवनों के सुव्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की गई।
दिनांक 26 जनवरी, 2025 को प्रात:काल 9 बजे 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि श्री सत्यनारायण चाण्डक दिल्ली, अध्यक्ष श्री रामकुमार भूतड़ा, विशिष्ठ अतिथि लॉयन एवं श्री श्यासुन्दर मंत्री कुचामनसिटी ने झण्डारोहण किया। झण्डारोहण के पश्चात् वृन्दावन-शाखा में नव-निर्मित नौलखा सत्संग हॉल एवं आचुकीदेवी गंगाराम राठी भोजनशाला का लोकार्पण किया गया।
तत्पश्चात् प्रात: 10.30 बजे प्रबन्धकारिणी समिति के वर्तमान सत्र की 14वीं बैठक नौलखा सत्संग हॉल में अध्यक्ष श्री रामकुमार भूतड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विषय-सूची अनुसार विचार-विमर्श हुआ एवं सेवा-सदन की व्यवस्थाओं, अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य सेवा-सदन एवं मुख्यालय पुष्कर में निर्माणाधीन नवीन ब्लॉक कृष्णा भवन की प्रगति की जानकारियां सदन के सम्मुख साझा की गई। बैठक में संस्था की वित्तिय स्थिति की भी जानकारी प्रस्तुत की गई।
बैठक में अध्यक्ष श्री रामकुमार भूतड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कैलाश सोनी, महामंत्री श्री रमेशचन्द्र छापरवाल, कोषाध्यक्ष श्री मनोहरलाल पुंगलिया, उपाध्यक्ष-श्री अनिलकुमार बांगड़, श्री प्रहलाद शाह, श्री विजयशंकर मूदड़ा, मंत्री श्री मुरलीधर झंवर, श्री सोहनलाल मूंदड़ा, श्री किशनगोपाल बंग, श्री संजय कुमार जैथलिया, प्रचार मंत्री श्री भागीरथ भूतड़ा, कार्यकारिणी सदस्य श्री कमल किशोर चाण्डक, श्री शंकरलाल करवा, श्री रामावतार जैथलिया, श्री बृजगोपाल भूतड़ा, श्री संजय जागेटिया, श्री जगदीशप्रसाद लोया, श्री संपतराज बिड़ला, श्री सत्यनारायण डोडिया आदि सहित काफी विशेष-आमंत्रित सदस्यों की उपस्थिति रही।
Latest News