चेन्नई में कला, संस्कृति और प्रतिभा का संगम 'अदृश्य अपना उत्सव' कार्यक्रम सम्पन्न
श्री माहेश्वरी क्लब के तत्वावधान में चेन्नई के म्यूजिक अकादमी में कला, संस्कृति और प्रतिभा का संगम पर आधारित अदृश्य अपना उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के चेयरमैन सुनील सारडा ने बताया के समाज की उभरती प्रतिभाओ को एक मंच में लाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग विभिन्न आयु वर्ग से प्रतिभागियो ने अपनी प्रस्तुति दी। 'अपना उत्सव' केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 प्रतिभागियों और 25 सदस्यीय प्रबंधन समिति के 4 महीनों की अथक मेहनत का परिणाम है। यह आयोजन हमारी कला और परंपराओं को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत करने का एक अनूठा प्रयास किया गया। कार्यक्रम के को-चेयरमैन सुदर्शन मंत्री ने बताया 'अपना उत्सव' 'अदृश्य' थीम पर आधारित था। अदृश्य को दृश्य कर दिखाना अपना उत्सव का सुपर शो सच में एक अद्भुत और अविस्मरणीय अनुभव था। यह सिर्फ एक प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक गहरी सोच और अनगिनत मेहनत का परिणाम था।
यह हमारे अस्तित्व, सभ्यता और भावनाओं के इन पहलुओं को उजागर किया जो हमारे जीवन की हिस्सा है, लेकिन अकसर दृष्टिगोचर नहीं होते। इस कार्यक्रम के माध्यम से ब्रह्मांड के निर्माण, ज्ञान की अदृश्य शक्ति, समय के चक्र, आत्मा और परमात्मा के मिलन, वायु की जीवनदायिनी शक्ति, ऊर्जा के विभिन्न रूपों और भावनाओं के गहरे एहसास जैसे विषयों को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया। हर प्रस्तुति में पर्यावरण, समाज और मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का आह्वान किया गया है। नदियों का महत्व, कैंसर जैसी चुनौतियों से लडऩे की प्रेरणा,और भक्ति व प्रेम की दिव्यता कलाकारो द्वारा दी गई प्रस्तुति देखते ही बनी। कर्ण की व्यथा और लुप्त सरस्वती नदी के विवरण ने तो मन छू लिया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना के साथ किया गया।
अपने स्वागत भाषण में श्री माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष ने रविन्द्र डागा ने कहा आज हम यहाँ एक ऐसे आयोजन में आए हुए हैं, जो न केवल हमारी कला, संस्कृति और परंपरा को उजागर करता है, बल्कि हमें एकजुट करता है। श्री माहेश्वरी क्लब के इस भव्य आयोजन अपना उत्सव में सभी का स्वागत करना मेरे लिए गर्व की बात है। पिछला अपना उत्सव श्री संजय मूंदड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ था उसे आज फिर से उनके पूर्ण समर्पण, समर्थन और जोश के साथ कर पा रहे है यह सचमुच हमारे दिलों में एक नया उत्साह और उमंग भरता है। अध्यक्ष महोदय ने इस अवसर पर इस कार्यक्रम के सभी स्पोंसरों का तहे दिल से आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर श्री माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष डॉ. अशोक मूँधडा, तमिलनाडु केरल पॉंडिचेरी के अध्यक्ष श्री प्रमोद मालपानी, मद्रास माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री अशोक लखोटिया, रजत के अध्यक्ष श्री प्रवीण टाटिया, श्री माहेश्वरी सभा के सचिव श्री संजय मूंदड़ा, प्रसिद्ध उद्योग पति श्री आर.के. झंवर, विजय माहेश्वरी, श्री चंपा लाल सारडा, श्री श्रीकुमार फोमरा, श्री सुधीर मूँधडा, श्री रमेश सुरजन, श्री गौरी शंकर राठी, श्री सत्यनारायण भूतड़ा, श्री रतन चंद डागा, श्री अनिल डागा, श्री राधेश्याम चांडक, श्री कमल गोइदानी, श्री अनुराग माहेश्वरी, श्री देव किशन काबरा, श्री शेखर चांडक, श्री दानमल चांडक, श्री सुरेश कोठारी, श्री कमल भैया, श्री गोपाल डागा, श्री दिलीप साबू, श्री बनवारी लाल काबरा, श्री सुरेंद्र करवा, श्री राज कुमार दमानी, श्री कमल नाहर, श्री नवीन मोहता, श्री घनश्याम टावरी, श्री अमोल चितलांगिया आदि कई गरिमामयी गणमान्य बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति नेहा फोमरा व श्री सुदर्शन मंत्री ने किया। सचिव श्री मुकुल डागा ने धन्यवाद ज्ञापित दिया।
Latest News